कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में: महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात
KHULASA FIRST
संवाददाता

बायपास पर स्कूटी सवार को लूटने वाले आरोपी धराए
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया बायपास सर्विस रोड पर अंधेरे का फायदा उठाकर लूट करने वाले तीन बदमाशों को कनाड़िया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने रात में स्कूटी सवार युवक को घेरकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और सिर पर कड़े से वार कर घायल कर दिया।
इसके बाद उसकी सुजुकी एक्सेस स्कूटी लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 70 हजार रुपए कीमत की लूटी गई स्कूटी बरामद कर ली है।
टीआई तिलक कारोले के मुताबिक घटना 25 नवंबर रात करीब 10.30 बजे की है। फरियादी स्कूटी (एमपी 09 बीएफ 3374) से बायपास सर्विस रोड स्थित वाइन शॉप के पास पहुंचा था। तभी पीछे से आए तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया। गाली-गलौज कर मारपीट की। इस दौरान एक बदमाश ने सिर पर कड़े से वार कर दिया।
फिर डरा-धमकाकर स्कूटी छीनकर तीनों मौके से भाग निकले। फरियादी की शिकायत पर धारा 309(6) बीएनएस का केस दर्ज किया। लूट की वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों और लूटी गई स्कूटी की तलाश के लिए टीम गठित की।
मुखबिर से 26 नवंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तीन संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की तो वारदात कबूल कर ली। इसके बाद आरोपियों सन्नी उर्फ माना (18) निवासी भूरी टेकरी, सुमित चावरे (19) निवासी ग्राम आरोलिया, जिला शाजापुर, हाल दस्तूर डिलाइट गार्डन और सुमित चावरे (19) निवासी विश्वनाथ धाम कॉलोनी, खजराना को गिरफ्तार कर लिया। भागने के दौरान उन्हें चोट भी आई।
आरोपियों ने बताया महंगे शौक पूरे करने के लिए लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी सन्नी उर्फ माना के खिलाफ पहले से सात अपराध दर्ज हैं, जिनमें छह मारपीट, गाली-गलौज, धमकाने व चोरी का एक मामला शामिल है।
संबंधित समाचार

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस

मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस:रेलिंग तोड़कर पेड़ से टकराई; हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

गर्मी से पहले जलसंकट से निपटने की तैयारी में जुटा निगम:एमआईसी की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी

मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी:इतने लाख से ज्यादा की ठगी; रिश्तेदारों से उधार लेकर भी किया निवेश

पुलिस की चौपाल में ली गई बाल विवाह रोकने की शपथ:300 लोगों ने की सहभागिता

वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा:सड़कों पर मांग रहा था भीख; सरकारी रसीदों के सहारे बटोर रहा था सहानुभूति, प्रशासन ने किया रेस्क्यू

बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार:दो दोस्तों की मौत

इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल:याद किया फिल्मी सफर; बोलीं- आज भी मंच पर उतरने से पहले करती हूं अभ्यास

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताई यह वजह; बोले-पहले अपनी पार्टी के हालात संभालें

वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार:'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हुए शामिल;बोले- आपातकाल लगाने वाले आज संविधान और चुनाव आयोग पर उठा रहे सवाल

मंत्री की गाड़ी के सामने आ गया नशेड़ी:मचा हड़कंप

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:पांच अलग-अलग कार्रवाइयों में ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स और गांजा जब्त

रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए:जमीन का सीमांकन करने के बदले रकम मांगने वाले पर लोकायुक्त ने दर्ज किया केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!