किस बात का झांसा देकर महिला का क्या हाल किया: कितनी बेटियों को अपनाने से इनकार; क्या करेगी अब पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सिंगरौली।
चितरंगी थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब तीन बेटियों के जन्म के बाद उसे और बच्चियों को अपनाने से इनकार कर रहा है।
डीजीपी कार्यालय तक लगाई गुहार
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसे विवाह का भरोसा दिलाया था। पहली संतान के जन्म के बाद ही उसने दूरी बनानी शुरू कर दी और बाद में पत्नी व बच्चों को स्वीकार करने से साफ मना कर दिया।
अब तक उसे न्याय नहीं मिला
महिला का कहना है कि वह स्थानीय थाने से लेकर भोपाल स्थित डीजीपी कार्यालय तक शिकायत कर चुकी है, लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिला। उसने आरोप लगाया कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उसके खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया गया।
कई वर्षों से मानसिक, सामाजिक और आर्थिक परेशानी
पीड़िता का कहना है कि वह कई वर्षों से मानसिक, सामाजिक और आर्थिक परेशानी झेल रही है। अब वह अपनी बेटियों के भविष्य और अपने अधिकारों के लिए न्याय चाहती है।
एसपी ने दिए जांच के आदेश
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष खत्री ने एसडीओपी राहुल श्याम को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और नए सिरे से जांच करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पक्षों के बयान और दस्तावेजों के आधार पर तथ्य सामने लाए जाएंगे और उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे:लौटे तो आशियाने मलबे में मिले

नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला:पॉक्सो एक्ट के तहत माना अपराध; आरोपी की सजा बरकरार, पीड़िता की विश्वसनीय गवाही दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त

बेटे ने की पिता की हत्या:बैल जोतने वाली लकड़ी से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों:रजिस्ट्री भी थी, बैंक से लोन भी था, नगर निगम में टैक्स भी जमा था, फिर भी टूट गए मकान

बाबा ओंकारेश्वर की शरण में मुख्यमंत्री:मां नर्मदा की उतारी आरती, बाबा ममलेश्वर के भी किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां

मलबे में दबे सपने:ईंट-पत्थर के साथ ढह गया व्यवस्था पर से भरोसा; ठंड में खुले आसमान के नीचे 42 परिवार, क्या यही है न्याय?

ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत:एक दिन में इतनी शिकायतें; ट्रैफिक साथी ऐप से जुड़े इतने नए यूजर्स, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

19 वर्षीय छात्रा की मौत:सेब खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव:बोले- सनातन के नाम पर ढोंग नहीं कर सकते

चैट पर छात्रा से बोला टीचर- आप सुला देना हमको...:पुलिस ने उड़ा दी नींद, शिकायत पर दर्ज हुआ पॉक्सो का केस

राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा:जानबूझकर हटाई गई थी पिता की सुरक्षा; सुरक्षा को लेकर पहले ही जता दी थी अनहोनी की आशंका

वीडियो देखिये, इस राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम:इन नेताओं ने किया गठबंधन का ऐलान, सीटों का बंटवारा बाद में

डीएपी के नाम पर राखड़...कहां सो रहा कृषि विभाग?:किसानों से दोहरा धोखा!

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट:3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे दाम; भारत को हो सकते हैं ये फायदे

चले पत्थर और लाठियां!:दो महिलाओं समेत आठ घायल

इंजीनियर के पैर पकड़कर यह बोले पार्षद:सिंहस्थ के निर्माण कार्य के लिए बंद किया नाला; चार क्षेत्रों में जलभराव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!