प्रेमिका को पाने के लिए यह क्या कर दिया: कोई दोस्त से ऐसी उम्मीद कर सकता है; मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
देवरी पुलिस ने एक गुमशुदा युवक की तलाश के दौरान एक चौंकाने वाला हत्याकांड उजागर किया है। पुलिस को जो लापता समझा जा रहा था, उसे गुमशुदगी दर्ज होने से पहले ही मार दिया गया था।
इसलिए आरोपी ने हत्या
आरोपी ने यह हत्या इसलिए की ताकि वह अपने पूर्व संबंध में रह चुकी प्रिंस की पत्नी के करीब रह सके। हत्या के बाद उसने शव सेप्टिक टैंक में फेंक दिया और पत्नी को बहकाकर अहमदाबाद ले गया, जहां दोनों एक महीने तक साथ रहे।
घटना का क्रम
सागर के लक्ष्मी नगर बहेरिया के निवासी प्रिंस वाल्मीकि (22) ने 2023 में लव मैरिज की थी। शादी के बाद देवरी में रहने लगे। 20 अगस्त 2025 को प्रिंस अचानक लापता हो गया। दो दिन तक न लौटने पर पत्नी ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच में पुलिस को प्रिंस की पत्नी के पूर्व प्रेमी शोएब खान (23) पर संदेह हुआ। शोएब करेली के एक रिश्तेदार के घर छिपा मिला।
हत्या की भयावह कहानी
पूछताछ में शोएब ने स्वीकार किया कि 20 अगस्त 2025 को उसने प्रिंस की हत्या की। दोनों ने शराब पी और स्कूल मैदान में प्रिंस के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। शव को पास के सेप्टिक टैंक में फेंककर मिट्टी और कचरे से ढक दिया। पहचान मिटाने के लिए प्रिंस की अंगूठी झुंनकू नदी में फेंक दी।
प्रेमिका के लिए हत्या
आरोपी ने बताया कि वह प्रिंस की पत्नी से प्रेम करता था और उसे पाने के लिए प्रिंस को रास्ते से हटाना जरूरी था। हत्या के बाद उसने पत्नी को बहकाकर अहमदाबाद ले गया और वहां करीब एक महीने तक साथ रहा।
खुलासा सोशल मीडिया से हुआ
अहमदाबाद में विवाद के बाद प्रेमिका वापस लौट गई। शोएब ने गुस्से में इंस्टाग्राम पर प्रिंस के भाई और परिवार को मैसेज किया और फोटो-वीडियो पोस्ट किए, जिससे पुलिस को कड़ी मिली।
पुलिस कार्रवाई
शोएब की निशानदेही पर पुलिस ने सेप्टिक टैंक की खुदाई कराई और नर कंकाल के अवशेष बरामद किए। खोपड़ी और हड्डियों को डीएनए जांच के लिए भेजा गया है।एएसपी लोकेश सिन्हा ने बताया कि आरोपी और मृतक की पत्नी के बीच अफेयर हत्या की वजह था। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!