शादी की खुशियां मातम में बदली: तीन युवकों की नदी में डूबने से मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भिंड।
एमपी और यूपी की सीमा पर स्थित पहुज नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। सभी युवक शादी में शामिल होने आए थे और दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए थे। घटना के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।
शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे युवक
जानकारी के अनुसार भिंड जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के लिधौरा और अतियनपुरा गांव से जुड़े एक दर्जन से अधिक युवक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवक उत्तर प्रदेश के माधौगढ़ क्षेत्र स्थित गोपालपुरा के पास बहने वाली पहुज नदी में नहाने चले गए।
गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नहाते समय कुछ युवक नदी के गहरे हिस्से में पहुंच गए। अचानक पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण वे संतुलन खो बैठे और डूबने लगे। साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची।
गोताखोरों ने निकाले शव
स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद तीनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जिस घर में शादी की रस्में और खुशियां थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। गांव में भी शोक का माहौल है।
जांच में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा नदी की गहराई का सही अनुमान नहीं लग पाने के कारण हुआ हो सकता है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतकों की पहचान और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
संबंधित समाचार

देसी शराब पीने के बाद दो की मौत:सरकारी दुकान से खरीदकर लाए थे; उल्टी और आंखों में जलन के बाद बिगड़ी तबीयत

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी:म्यूल खातों से हुआ खुलासा; एक आरोपी गिरफ्तार

अरबिंदो यूनिवर्सिटी के फेस्ट में मची भगदड़:मधुमक्खियों के झुंड ने विद्यार्थियों पर किया हमला; जान बचाने भागे स्टूडेंट्स, 9 ICU में भर्ती

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज:महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया, चीन-जापान ने भी मारी बाजी

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!