पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी: 36 कार्यक्रमों में 4550 से ज्यादा हेलमेट बांटे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट का ‘हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें’ अभियान लगातार जारी है।
4550 से अधिक हेलमेट वितरित किए जा चुके
मंगलवार को पलासिया चौराहे पर इस अभियान का 36वां चरण आयोजित किया गया।
पुलिस के मुताबिक, अब तक 36 जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से 4550 से अधिक हेलमेट जरूरतमंद वाहन चालकों को वितरित किए जा चुके हैं।
इनके मार्गदर्शन में चलाया जा रहा
अभियान पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह और पुलिस उपायुक्त यातायात राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।
नियम तोड़ने पर चालान, फिर सुरक्षा के लिए हेलमेट
पलासिया चौराहे पर आयोजित अभियान के दौरान पुलिस ने ऐसे दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट प्रदान किए, जो जरूरतमंद थे और जिनके वाहन से जुड़े रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस सहित जरूरी दस्तावेज पूरे थे।
अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुछ वाहन चालकों के चालान भी किए गए।
इसके बाद उन्हें सड़क सुरक्षा और हेलमेट की उपयोगिता समझाते हुए हेलमेट प्रदान किया गया, ताकि वे भविष्य में यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित सफर करें।
हेलमेट पहनने वाले जिम्मेदार चालकों को किया सम्मानित
अभियान के दौरान ऐसे दोपहिया वाहन चालक भी मिले, जो पहले से हेलमेट पहनकर यातायात नियमों का पालन कर रहे थे।
पुलिस अधिकारियों ने इन जिम्मेदार चालकों की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए उपहार देकर सम्मानित किया।
36 कार्यक्रमों में इतने हेलमेट किए जा चुके वितरण
यातायात पुलिस के अनुसार, सड़क सुरक्षा के महत्व को लोगों तक पहुंचाने के लिए शहर में लगातार हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अब तक 36 कार्यक्रमों में 4550 से ज्यादा हेलमेट वितरित किए जा चुके हैं।
पुलिस का उद्देश्य वाहन चालकों को सड़क दुर्घटनाओं की गंभीरता के प्रति जागरूक करना और हेलमेट को केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी उपकरण के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
लगातार जारी रहेंगे जागरूकता कार्यक्रम
इंदौर यातायात पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर अलग-अलग स्तर पर जागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही हैं।
पुलिस का कहना है कि वाहन चालकों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
संबंधित समाचार

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली:1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई

नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक:इस वजह से उठाया ये कदम

वोट चोरी का आरोप:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान:अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका

कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम:पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया

खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा:पांच दिन के रिमांड में भी पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट:25 लाख के चेक ने बढ़ाई मुश्किलें

बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी:क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर 4.89 लाख उड़ाए

किसने की अपील:गरबा आयोजनों से दूरी बनाए रखें मुस्लिम युवा; काजी-उलेमा पहुंचाएं संदेश

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी:खरीदार सुनार भी गिरफ्तार

जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार:दूसरी वारदात में एक घायल

ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस:कोर्ट में दर्ज है प्रकरण हुआ था वारंट जारी

ऑटो से उतरते ही ड्राइवर ने दबा दिया एक्सीलेटर:पीछे छूटा गहनों और नकदी से भरा बैग; नंबर से पुलिस ने खोज निकाला

पति बोला था- आज रात खत्म कर दूंगा:पत्नी ने उसे ही मार डाला

सड़क सुरक्षा के लिए नया अभियान:गीत और शॉर्ट फिल्म से यातायात नियमों के प्रति जागरूक होंगे लोग; पुलिस कमिश्नर ने जिम्मेदार नागरिकों और संस्थाओं को किया सम्मानित

रेन वाटर हार्वेस्टिंग में लापरवाही पर कार्रवाई

कॉलेज छोड़ा:साइबर ठगों का नेटवर्क पकड़ा; डेवलपर ने बनाई इतने फर्जी फाइल, करोड़ों की ठगी का खुलासा

जर्जर सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट पर जागा नगर निगम प्रशासन:मौके पर पहुंचे अफसर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!