रील में हथियार गांव में खौफ: बेरछा के युवक तलवारों से काट रहे केक; लहरा रहे पिस्टल
KHULASA FIRST
संवाददाता
दांगी समाज अफसरों से मिलकर करेगा शिकायत
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सिमरोल थाना क्षेत्र का ग्राम बेरछा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हथियारों वाली रीलों को लेकर सुर्खियों में है। गांव के कुछ युवक खुलेआम तलवार और पिस्टल जैसे हथियारों के साथ वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल रहे हैं।
इन रीलों में कहीं तलवारें लहराई जा रही हैं, कहीं जन्मदिन का केक काटा जा रहा है तो कहीं युवक पिस्टल हाथ में लेकर डांस करते नजर आ रहे हैं।
सूत्रों का दावा है कि वायरल रीलों में इस्तेमाल किया गया एक फायर आर्म्स अवैध हो सकता है। वीडियो भले ही पुराने बताए जा रहे हों, लेकिन यदि पुलिस गंभीरता से जांच करे तो आरोपियों से आज भी हथियार बरामद हो सकते हैं। गांव और आसपास के क्षेत्र में इन रीलों के बाद दहशत का माहौल है। युवक सोशल मीडिया पर खुद को गैंगस्टर की तरह पेश कर रहे हैं और पुलिस कार्रवाई का कोई डर नजर नहीं आ रहा।
युवती को बचाने वाला बना निशाना
उल्लेखनीय है कि डेयरी संचालक उदित पटेल ने आरोप लगाया था कि 25 जनवरी 2025 को उसने बेरछा के जंगल में एक युवती की लाज कुछ युवकों से बचाई थी, जो कथित तौर पर उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश कर रहे थे।
इसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। उदित का आरोप है कि हाल ही में 10 मई को उसकी डेयरी की पाइप लाइन तक जला दी गई। इसके बाद परिवार और आदिवासी समाज के लोगों को भड़काकर 11 मई को सिमरोल थाने का घेराव किया गया और 96 हजार रुपए के लेन-देन के विवाद को आधार बनाकर उस पर एससी-एसटी एक्ट और मारपीट का मामला दर्ज करा दिया गया।
उदित का कहना है कि उनके मामले में फरियादी बना अर्पित भाभर और उसके साथी गांव में दहशत फैलाने के लिए हथियारों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर डाल रहे हैं।
‘किंग-लोफर-307’ आईडी पर तलवारों का प्रदर्शन
सोशल मीडिया पर ‘किंग-लोफर-307’ नाम की आईडी भी चर्चा में है। इस पर अपलोड रील में बेरछा का अर्पित भाभर और रोहित भाभर है, जो कि हाथों में बड़ी-बड़ी तलवारें लेकर खड़े दिखाई दे रहे हैं।
तलवारों पर आगे की तरफ बड़ी मात्रा में क्रीम लगी है, सामने टेबल पर भी फैली हुई है, जो ये साबित करती है कि इन्होंने तलवारों से केक काटा था। इसका फोटो खींचा और दहशत फैलाने के लिए वायरल कर दिया।
इसी आईडी पर एक अन्य रील में रोहित भाभर और रोमियो भाभर हाथों में तलवार लिए खड़े हैं। वहीं, एक अन्य वायरल रील में अर्पित भाभर और श्याम भाभर हाथ में पिस्टल लेकर उसे लहराते दिखाई दे रहे हैं, दोनों को उनके साथियों ने कंधे पर बैठा रखा है।
रील देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके हाथ में पकड़े लोडेड हथियार अगर अचानक चल जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!