खबर
Top News

डूब रहे हैं, बचा लो: छोटी बहन को लगाया था आखिरी कॉल; दिल्ली की युवती को नहीं मिली कहीं से मदद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 मई 2026, 3:57 pm
शेयर करें:
डूब रहे हैं, बचा लो

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
हादसे में मृत दिल्ली की युवती ने बहन को लगाया था आखिरी वीडियो कॉल।

हादसे में तीन लोग वेस्ट दिल्ली के मायापुरी स्थित खजान बस्ती के थे। तीनों एक ही परिवार के थे, जिनमें मां, उसकी बेटी और उसका छोटा सा बेटा शामिल है. परिवार के कुल 6 लोग पारिवारिक समारोह के लिए जबलपुर गए थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई।

मृतक की छोटी बहन ने बताया कि मेरी मम्मी, बड़ी बहन और उनका बेटा जहान पारिवारिक समारोह के लिए जबलपुर गए थे। वहां से बरगी डैम घूमने गए थे। उन्होंने वीडियो कॉल करके बताया और सब कुछ बहुत ही अच्छा था, तो मैंने कहा वीडियो बनाकर भेजो। आगे बात करती हूं।

इसके बाद 6.07 पर बहन का कॉल आया, जिसमें वह जोर-जोर से चिल्ला रही थी कि हम डूब रहे हैं. हमें बचा लो. हमारे लिए प्रेयर करो. इसके बाद उनसे मेरा कोई संपर्क नहीं हो पाया. करीब 7 बजे फोन आया कि मम्मी नहीं रहीं. मेरी मम्मी, पापा, बड़ी दीदी, जीजू, उनके दो बच्चे, कुल 6 लोग गए थे. तीन लोग अभी सुरक्षित हैं और तीन लोग अब नहीं है।

मृतक की बहन ने कहा मैंने वीडियो कॉल किया था। नोटिस किया था परिजन क्रूज के बीचों बीच थे, तो उन्होंने कोई लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी. बाद में जब क्रूज डूब रहा था, तो उन लोगों ने अपने आप खींच-खींच के लाइफ जैकेट पहनी. इसमें कुछ लोग जैकेट नहीं पहन पाए. जब लहरें तेज हुईं, तो लाइफ जैकेट बांटनी शुरू कर दीं. इसमें साफ लापरवाही है कि पहले लाइफ जैकेट नहीं पहनाई गई।

सेना ने रेस्क्यू के लिए रातोरात बनाई सड़क
सेना ने साहस और तकनीक का अद्भुत उदाहरण पेश किया। सीमित संसाधनों और दुर्गम हालात के बीच सेना के जवानों ने रातों-रात रेस्क्यू ऑपरेशन को गति दी। कई जिंदगियों को बचाने में अहम भूमिका निभाई।

चट्टानों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों के बीच भारी मशीनों को पहुंचाने के लिए 500 मीटर लंबा कच्चा रास्ता तैयार किया गया। इस कार्रवाई ने असंभव लग रहे बचाव कार्य को संभव बना दिया। सेना की तत्परता ने उम्मीद की नई किरण जगाई।

संबंधित समाचार

सरेराह युवती से छेड़छाड़
Top News

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

7 minutes ago
बारिश बनी आफत
Top News

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

26 minutes ago
भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप
Top News

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

about 1 hour ago
100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा
Top News

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा
Top News

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट
Top News

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

about 1 hour ago
दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां
Top News

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

about 1 hour ago
11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत
Top News

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

about 2 hours ago
पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा
Top News

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

about 18 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

about 19 hours ago
नदी में बाप-बेटा डूबे
Top News

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

about 19 hours ago
स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश
Top News

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

about 19 hours ago
संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!
Top News

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या
Top News

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

about 19 hours ago
जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप
Top News

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

about 20 hours ago
MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी
Top News

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

about 20 hours ago
करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार
Top News

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

about 20 hours ago
सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार
Top News

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी
Top News

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!