लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: महिला अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, धार।
मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने धार जिले में एक महिला पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी कृषि भूमि के सीमांकन के बदले किसान से रिश्वत मांग रही थी।
सड़क सीमांकन के नाम पर मांगी थी घूस
लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, फरियादी सुरेश सिंह पवार (50), निवासी ग्राम खेरवास, तहसील बदनावर, जिला धार, खेती-किसानी का कार्य करते हैं। उनकी 12 बीघा कृषि भूमि के पास शासकीय भूमि और सड़क स्थित है। आरोप है कि भूमि की नपती और सीमांकन कराने के एवज में पटवारी कला भट्ट ने उनसे 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।
लोकायुक्त से की शिकायत
रिश्वत की मांग से परेशान किसान ने इंदौर लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय से शिकायत की। शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।
10 हजार रुपए लेते ही दबोची गई पटवारी
मंगलवार 16 जून 2026 को लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार जैसे ही पटवारी कला भट्ट ने किसान से 10 हजार रुपए की रिश्वत ली, टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कला भट्ट पटवारी हल्का नंबर 7 मूलथान, तहसील बदनावर में पदस्थ हैं तथा हल्का नंबर 9 ग्राम खेरवास का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही थीं।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ट्रैप टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम
इस कार्रवाई का नेतृत्व कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया ने किया। टीम में विवेक मिश्रा, विजय कुमार, शैलेन्द्र सिंह परिहार, मनीष माथुर, कृष्णा अहिरवार, महिला आरक्षक जान्हवी सेंगर और आकांक्षा वर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
लोकायुक्त की अपील
लोकायुक्त संगठन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है, तो इसकी शिकायत तत्काल लोकायुक्त कार्यालय में करें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
संबंधित समाचार

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!