खबर
Top News

शादी की खुशियां मातम में बदली: नदी में डूबने से 4 रिश्तेदारों की मौत; मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 जून 2026, 6:51 pm
शेयर करें:
शादी की खुशियां मातम में बदली

खुलासा फर्स्ट, बारां।
राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पार्वती नदी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में गुना निवासी दो सगे भाई और राजस्थान के मां-बेटे शामिल हैं। सभी एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने आए थे।

नहाने गए और गहरे पानी में फंस गए
जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे गूगौर गांव के पास पार्वती नदी में हुआ। शादी की रस्मों के बीच कुछ लोग गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने चले गए थे। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान एक युवक का पैर नदी में बिछे मछली पकड़ने के जाल में फंस गया और वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए तीन अन्य लोग भी पानी में उतरे, लेकिन नदी की गहराई और तेज बहाव के कारण वे भी डूब गए।

मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान युनुस खान (18), निवासी गुना, अरमान (17), निवासी गुना, गुड्डी बाई (45), निवासी छीपाबड़ौद, सलाम (22), निवासी छीपाबड़ौद के रूप में हुई है। युनुस और अरमान सगे भाई थे, जबकि गुड्डी बाई और सलाम मां-बेटे थे। सभी आपस में रिश्तेदार बताए गए हैं।

गोताखोरों ने निकाले शव
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों शवों को नदी से बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

शादी वाले घर में पसरा मातम
हादसे की खबर मिलते ही शादी समारोह का माहौल पूरी तरह बदल गया। जहां कुछ समय पहले तक उत्सव और खुशी का माहौल था, वहां अचानक चीख-पुकार और शोक छा गया। गुना में मृतक भाइयों के परिवार में भी मातम का माहौल है।

पुलिस जांच जारी
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह नदी में गहराई और मछली पकड़ने के जाल में फंसना बताई जा रही है।

संबंधित समाचार

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा
Top News

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

about 14 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

about 15 hours ago
नदी में बाप-बेटा डूबे
Top News

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

about 15 hours ago
स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश
Top News

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

about 15 hours ago
संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!
Top News

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

about 15 hours ago
देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या
Top News

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

about 16 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

about 16 hours ago
जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप
Top News

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

about 16 hours ago
MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी
Top News

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

about 16 hours ago
करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार
Top News

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

about 17 hours ago
सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार
Top News

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी
Top News

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

about 17 hours ago
सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई
Top News

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

about 17 hours ago
जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया
Top News

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

about 17 hours ago
विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त
Top News

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

about 17 hours ago
भाजपा में पावर गेम
Top News

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

about 17 hours ago
CJP फाउंडर का तंज
Top News

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

about 17 hours ago
कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश
Top News

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

about 17 hours ago
सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया
Top News

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

about 17 hours ago
30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल
Top News

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!