जनसुनवाई बनी उम्मीद की किरण: किसी को नौकरी तो किसी को मिली आर्थिक सहायता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बन गई है। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर शिवम वर्मा ने विभिन्न आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
मेरिट छात्रा को मिलेगा लैपटॉप
जनसुनवाई में अपने पिता संतोष खाजेकर के साथ पहुंची छात्रा कृष्णा खाजेकर ने बताया कि उन्होंने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वे प्रदेश की मेरिट सूची में नौवें स्थान पर और इंदौर जिले में प्रथम स्थान पर रही हैं।
कलेक्टर ने छात्रा की उपलब्धि की सराहना करते हुए उसे बधाई दी और प्रोत्साहन स्वरूप लैपटॉप उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।
रोजगार की मांग पर मिला आश्वासन
जनसुनवाई में पहुंचीं दीपाली राठौड़ ने रोजगार और आर्थिक कठिनाइयों से जुड़ी समस्या रखी। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस पहल पर दीपाली राठौड़ ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
सहायता मिलने पर धन्यवाद देने पहुंची महिला
एक अन्य मामले में उर्मिला सुनहरे जनसुनवाई में विशेष रूप से जिला प्रशासन का धन्यवाद करने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि पिछली जनसुनवाई में उन्हें आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी सहायता प्रदान की गई थी, जिससे उन्हें काफी राहत मिली। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई आम लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है।
300 से अधिक आवेदन प्राप्त
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित इस जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से जुड़े 300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्लॉट, संपत्ति विवाद, पारिवारिक विवाद, चिकित्सा सहायता और रोजगार संबंधी मामले प्रमुख रहे।कलेक्टर ने सभी प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए और अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार तथा रिंकेश वैश्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!