खबर
Top News

50 लाख की हवाला राशि लूटने की तैयारी में थे ठक-ठक गैंग के बदमाश: पुलिस ने मैदान में घेरकर दबोचा, 33 मोबाइल, लैपटॉप और कार जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 जून 2026, 5:11 pm
शेयर करें:
50 लाख की हवाला राशि लूटने की तैयारी में थे ठक-ठक गैंग के बदमाश

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
शहर में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के मेरठ के कुख्यात ठक-ठक गैंग के पांच सदस्यों को भंवरकुआं पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी हवाला कारोबारी को एक्सीडेंट का बहाना बनाकर लूटने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने समय रहते दबिश देकर उनकी साजिश नाकाम कर दी। आरोपियों के कब्जे से करीब 50 लाख रुपए कीमत के 33 मोबाइल, एक लैपटॉप, हथियारनुमा औजार और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली कार जब्त की गई है।

टीआई संतोष दूधी के मुताबिक पुलिस को देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि पालदा स्थित हिम्मत नगर के खाली मैदान में एक सफेद रंग की कार में पांच संदिग्ध युवक बैठे हुए हैं। सूचना थी कि ये लोग किसी हवाला कारोबारी को लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर निगरानी शुरू की। पुलिस ने आरोपियों की बातचीत सुनी, जिसमें वे एक बड़े कारोबारी की गाड़ी को एक्सीडेंट का बहाना बनाकर रुकवाने और चालक की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर रुपयों से भरा बैग लूटने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया गया।

आरोपियों की पहचान कुलदीप पाल, नाजिम कुरैशी, महफूज, शोएब कुरैशी और मोहम्मद शकील निवासी मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ पूर्व से विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।भागने के दौरान गिरने से आरोपियों को मामूली चोटें भी आईं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मेरठ से विशेष रूप से लूटपाट करने के उद्देश्य से निकले थे। करीब एक सप्ताह पहले तीन इमली बस स्टैंड के पास उन्होंने एक कार चालक को एक्सीडेंट का झांसा देकर रोका और कार में रखा नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। इसके अलावा चोइथराम मंडी और राजेंद्र नगर क्षेत्र में भी मोबाइल लूट की वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस इन घटनाओं का मिलान दर्ज मामलों से कर रही है। वही गिरोह को पकड़ने वाली पुलिस टीम को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

महाराष्ट्र-गुजरात में भी था नेटवर्क
गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में महाराष्ट्र के नासिक और धुले सहित गुजरात के वडोदरा, सूरत, वापी, दाहोद समेत कई शहरों में मोबाइल लूट की वारदातें करना कबूल किया है। आरोपियों ने विभिन्न राज्यों से लूटे गए मोबाइल अपनी कार की सीटों के नीचे छिपाकर रखे थे। इन्हें मेरठ ले जाकर ऊंचे दामों में बेचने की तैयारी थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 33 मोबाइल फोन, लैपटॉप, चार्जर, टामी, पेंचकस, लकड़ी की मोगरी, मिर्च पाउडर और दिल्ली नंबर की वैगनआर कार (डीएल-3C-बीसी-8709) जब्त की है। बरामद सामग्री की कीमत करीब 50 लाख रुपए है। पुलिस अब मोबाइलों के आईएमईआई नंबरों के जरिए उनके वास्तविक मालिकों और संबंधित घटनास्थलों की जानकारी जुटा रही है।

संबंधित समाचार

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

2 minutes ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

12 minutes ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

19 minutes ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

21 minutes ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

23 minutes ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

31 minutes ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

32 minutes ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

43 minutes ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 1 hour ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 1 hour ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 1 hour ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 1 hour ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 1 hour ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 2 hours ago
स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी
Top News

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

about 2 hours ago
अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

about 2 hours ago
विदेश से आई 9 साल की एनी
Top News

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

about 2 hours ago
किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे
Top News

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!