जनसुनवाई में बढ़ता जनविश्वास: पुलिस कमिश्नर ने सुनी प्रत्येक आवेदक की समस्याएं; दिया न्याय का भरोसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई का आयोजन पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में किया गया।
109 आवेदन पहुंचे, पारिवारिक विवाद सबसे ज्यादा
जनसुनवाई में कुल 109 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें बेटा-बहू द्वारा प्रताड़ना, पति-पत्नी के विवाद, पारिवारिक मतभेद, झूठे लोन, वेतन भुगतान नहीं होने, पैसों के लेन-देन, प्लॉट और जमीन संबंधी धोखाधड़ी, फाइनेंशियल फ्रॉड, महिला अपराध और पुलिस कार्रवाई से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं।
मौके पर दिए कार्रवाई के निर्देश
पुलिस कमिश्नर ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना। कई मामलों में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए, जबकि कुछ प्रकरणों में दूरभाष के माध्यम से भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।
वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद
जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) मयंक अवस्थी सहित सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं विस्तार से सुनीं और कई मामलों में तत्काल कार्रवाई शुरू करवाई।
मध्यस्थता केंद्रों से सुलझाए जा रहे विवाद
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इंदौर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा संचालित मध्यस्थता केंद्रों के माध्यम से पारिवारिक और आपसी विवादों को काउंसलिंग के जरिए सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।
आमजन को दिया भरोसा
जनसुनवाई के दौरान पुलिस कमिश्नर ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि हर शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाएगी और लोगों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत रहेगी।
संबंधित समाचार

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!