भीषण सड़क हादसा: टवेरा की टक्कर से तीन की मौत; सहेली को घर छोड़ने जा रही थी युवती
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बैतूल।
राष्ट्रीय राजमार्ग-47 पर मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। चिचोली थाना क्षेत्र के दनोरा-कुमली (टाहली जोड़) के पास तेज रफ्तार टवेरा वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवतियों ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
इंदौर से लौटी थी युवती, लेने पहुंचे थे दोस्त
पुलिस के अनुसार भीमपुर विकासखंड के खारीढाना गांव निवासी आंचल सेन (25) इंदौर में निजी कंपनी में कार्यरत थीं। मंगलवार तड़के वह इंदौर से अपने गांव लौट रही थीं और फोरलेन स्थित टाहली जोड़ पर उतरी थीं।
घर पहुंचने के लिए उन्होंने अपनी परिचित खुशी पंडग्रे (22) को फोन कर बुलाया। खुशी महदगांव क्षेत्र की निवासी थीं और कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा थीं। उनके पिता खेती-किसानी का कार्य करते हैं।
खुशी अपने भांजे कपिल बारस्कर (18) के साथ बाइक से आंचल को लेने टाहली जोड़ पहुंची थी। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे।
सामने से आई टवेरा ने मारी टक्कर
दनोरा-कुमली जोड़ के पास उनकी बाइक को सामने से आ रही तेज रफ्तार टवेरा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में कपिल बारस्कर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आंचल सेन और खुशी पंडग्रे गंभीर रूप से घायल हो गईं।
अस्पताल में तोड़ा दम
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान आंचल और खुशी को भी मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण पहुंच गए।
अलग-अलग स्थानों पर हुआ पोस्टमार्टम
मंगलवार को आंचल सेन और खुशी पंडग्रे के शवों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल बैतूल में कराया गया, जबकि कपिल बारस्कर का पोस्टमार्टम चिचोली में हुआ। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद तीनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।
चालक की तलाश में जुटी पुलिस
चिचोली पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल टवेरा वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!