देश विरोधी गतिविधियों के मामले में कार्रवाई तेज: एक को जेल भेजा; दूसरा रिमांड पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
देश विरोधी गतिविधियों और कथित आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जांच तेज हो गई है। मंगलवार को आरोपी मोहम्मद फराज और नईम अब्दुल्ला को भोपाल की विशेष अदालत में पेश किया गया।
अदालत ने मोहम्मद फराज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि नईम अब्दुल्ला को पूछताछ के लिए चार दिन की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) रिमांड पर सौंप दिया।
संदिग्ध पहलुओं को लेकर होगी पूछताछ
मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश डॉ. मुकेश मलिक की अदालत में हुई। एटीएस ने अदालत को बताया कि जांच अभी जारी है और नईम से नेटवर्क, डिजिटल गतिविधियों, विदेशी संपर्कों तथा अन्य संदिग्ध पहलुओं को लेकर विस्तृत पूछताछ की जानी है।
अब तक चार गिरफ्तारियां, एक संदिग्ध से पूछताछ
इस मामले में अब तक भोपाल से मोहम्मद फराज, उत्तर प्रदेश के देवबंद से नईम अब्दुल्ला, राजस्थान के अलवर से शाकिर मेव और मध्यप्रदेश के धार से हाजी अजहर को गिरफ्तार किया जा चुका है।
वहीं हरियाणा के नूंह से एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए भोपाल लाया गया है। जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क, डिजिटल रिकॉर्ड, विदेशी संपर्कों और आर्थिक लेन-देन की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं।
सोशल मीडिया के जरिए युवाओं तक पहुंचने का आरोप
एटीएस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मैसेजिंग एप्स के माध्यम से युवाओं तक पहुंचने की कोशिश की जा रही थी। जांच एजेंसी के अनुसार मोहम्मद फराज कथित रूप से टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर युवाओं को जोड़ने और कुछ संदिग्ध सामग्री साझा करने में सक्रिय था।
चार वर्षों से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर था सक्रिय
जांच में यह भी पता चला है कि वह पिछले करीब चार वर्षों से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय था। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि अभी जांच के दायरे में है और एजेंसियां इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं डिजिटल डेटा की फॉरेंसिक जांच कर रही हैं।
विदेशी संपर्क और फंडिंग की जांच
एटीएस अब आरोपियों के कथित विदेशी संपर्कों, ऑनलाइन गतिविधियों और संभावित आर्थिक लेन-देन की भी जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या इस नेटवर्क के तार देश के बाहर किसी व्यक्ति या संगठन से जुड़े हुए हैं।
जांच अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर आने वाले दिनों में और महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।
यूएपीए सहित गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला
आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एटीएस का कहना है कि जांच अभी प्रारंभिक और संवेदनशील चरण में है, इसलिए सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है।
फिलहाल नईम अब्दुल्ला से रिमांड के दौरान पूछताछ जारी रहेगी, जबकि मोहम्मद फराज न्यायिक हिरासत में रहेगा। जांच एजेंसियों की नजर अब पूरे कथित नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य संभावित लोगों पर है।
संबंधित समाचार

पुलिस को देखकर भागा युवक:तलाशी में मिला खटकेदार चाकू; बदमाशों की धरपकड़ जारी

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो मावा किया जब्त; फैक्ट्री सील, यहां गंदगी में बन रही थी चॉकलेट-जेली

वीडियो देखिये, शहर में करवा चौथ की रौनक:महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की पूजा-अर्चना, चांद के दीदार के लिए किया इंतजार

16 वर्ष पूर्व लिए गए देहदान संकल्प को पति ने निभाया:सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत की

पुलिस ने महाविद्यालय में लगाई सामाजिक जागरूकता की पाठशाला:विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोकलेन मशीन से डंपर में भरा जा रहा था मुरम:अवैध उत्खनन करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू

स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:इतना नशीला पदार्थ किया जब्त; एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी:बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित सदस्य जय हार्डिया का सम्मान

जमीन के नीचे दबे नीले ड्रमों से मिली करोड़ों की नकदी:कपड़े में लपेटकर राखी थी 500 के नोटों की गड्डियां; ऐसे हुआ खुलासा

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों की वसूली का खुलासा:पहले रकम की मांग, फिर रात में फैक्ट्री सील; फर्जी पत्रकारों के नाम पर वसूली का आरोप

इंदौर में 39 परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर को होगी परीक्षा:15 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

वीडियो देखिये, वैधता अवधि समाप्त होने के बावजूद अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का संचालन:एम.एन.एच केयर अस्पताल महू के खिलाफ कार्रवाई; मशीन को किया सील

दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने की आत्महत्या:अलग-अलग जगह फंदे पर मिले शव; नवविवाहिता के भाई ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

वीडियो देखिये, खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को प्रतिमा की स्कैनिंग:पार्षद ने पूछा- गुपचुप जांच क्यों; भोपाल से उज्जैन पहुंची विशेषज्ञों की टीम

लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल:3 गाड़ियां जब्त; 5 वाहन मालिकों-चालकों पर FIR, आधी रात को तेज रफ्तार में दौड़ रहीं थीं कारें

पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब:मृतकों के आश्रितों को मुआवजे का इंतजार

विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान

हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम:नियुक्ति पत्र की मांग पर सड़क पर लेटे; पुलिस से हुई खींचतान

कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट:हाई कोर्ट ने जमीन श्रीराम बिल्डर्स को सौंपने के दिए निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!