स्कूल चले हम अभियान के तहत छात्रों के बीच पहुंचे कलेक्टर: विद्यार्थियों को बताए सफलता और करियर निर्माण के मंत्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्कूल चले हम अभियान के तहत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बाल विनय मंदिर पहुंचकर नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को स्कूल बैग, वाटर बॉटल और अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता पर दिया जोर
विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए केवल किताबों की पढ़ाई ही पर्याप्त नहीं होती, बल्कि कम्युनिकेशन स्किल और नेतृत्व क्षमता भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि एक अच्छा नेता वही होता है जो अपने साथ काम करने वाले लोगों की सोच, जरूरतों और लक्ष्यों को समझकर उन्हें सही दिशा दिखा सके।
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि स्कूल केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास का भी महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां आत्मविश्वास, टीमवर्क और नेतृत्व जैसे गुण विकसित होते हैं।
कला और रचनात्मकता को बताया बेहतर करियर विकल्प
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कला, संगीत, नृत्य, चित्रकला और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में ये क्षेत्र केवल शौक तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बेहतर करियर विकल्प के रूप में भी उभर रहे हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि के क्षेत्र को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और हर उपलब्धि के पीछे निरंतर मेहनत और अनुशासन होता है।
यूपीएससी की तैयारी के अनुभव भी किए साझा
अपने अनुभव साझा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान कई चुनौतियों और असफलताओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन जो व्यक्ति धैर्य और समर्पण बनाए रखता है, वह अंततः सफलता हासिल करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
तकनीक के साथ खुद को अपडेट रखने की सलाह
कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान समय तेजी से बदलती तकनीक का दौर है। ऐसे में विद्यार्थियों को नई तकनीकों और ज्ञान के प्रति हमेशा जिज्ञासु रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और जो व्यक्ति समय के साथ स्वयं को अपडेट रखता है, वही भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो पाता है।
विद्यार्थियों ने पूछे सवाल
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, करियर, नेतृत्व और सफलता से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका कलेक्टर ने सरल और प्रेरक ढंग से उत्तर दिया। उनके विचारों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना देखने को मिली। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी शांता स्वामी भार्गव तथा विद्यालय की प्राचार्य पूजा सक्सेना भी उपस्थित रहीं।
संबंधित समाचार

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!