जिंसी से टोरी कॉर्नर: तक 70 मकानों पर चला बुलडोजर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
शहर के जिंसी से टोरी कॉर्नर के बीच मास्टर प्लान को मूर्त रूप देने के लिए नगर निगम ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। निगम के जोन क्रमांक 20 अंतर्गत आने वाले इस मार्ग पर मास्टर प्लान के तहत 60 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है, जिसके दायरे में आ रहे बाधक निर्माणों और अतिक्रमण को निगम ने पूरी तरह से हटा दिया है। सुबह होते ही निगम की टीम भारी अमले और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बिना किसी देरी के अवैध कब्जों को ढहा दिया। इस दौरान क्षेत्र के करीब 30 मकानों और दुकानों को निगम की मशीनों ने जमींदोज कर दिया।
कार्रवाई का नेतृत्व अपर आयुक्त आकाश सिंह और प्रखर सिंह ने किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क की चौड़ाई को मानक अनुसार 60 फीट करने के लिए यह अतिक्रमण हटाना बेहद जरूरी था। निगम की इस कार्रवाई में कार्यपालन यंत्री नरेश जायसवाल और भवन अधिकारी प्रभात तिवारी ने मोर्चा संभाला और अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाया। ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को तेज करने के लिए निगम ने 6 पोकलेन मशीनें और 4 जेसीबी का उपयोग किया।
कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में निगम का रिमूवल अमला और स्थानीय पुलिस बल तैनात रहा। मशीनों की गूंज के बीच निगम ने बिना किसी बड़े विरोध के मास्टर प्लान की सभी बाधाओं को हटाकर मार्ग को चौड़ा करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर के विकास कार्यों और सुगम यातायात के लिए भविष्य में भी इसी तरह से अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेंगे ताकि मास्टर प्लान का कार्य समय पर पूरा हो सके।
संबंधित समाचार

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!