फर्नीचर शोरूम, प्लायवुड फैक्ट्री सहित जूते की दुकान और मकान में लगी आग: फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, एक आरक्षक घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
सोमवार रात अलग-अलग जगह अग्निकांड के चलते फायर ब्रिगेड को पूरी रात मोर्चा संभालना पड़ा। जवाहर मार्ग स्थित तीन मंजिला फर्नीचर शोरूम, जवाहर टेकरी की प्लायवुड फैक्ट्री, किन्नर डेरे के पास जूते की दुकान और मूसाखेड़ी के एक मकान में आग लगी।
सबसे बड़ी घटना जवाहर मार्ग स्थित प्रिंस फर्नीचर शोरूम में हुई, जहां आग इतनी भीषण थी कि उसे काबू करने में फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करना पड़ी। संकरी गलियों और भारी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण राहत कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। हालांकि समय रहते आग को आसपास की दुकानों और भवनों तक फैलने से रोक लिया गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड का एक आरक्षक घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक नंदलालपुरा के पास स्थित तीन मंजिला प्रिंस फर्नीचर शोरूम में रात करीब 8 बजे अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन दुकान के पिछले हिस्से तक आग फैलने और वहां संकरी गलियां होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फायर ब्रिगेड के एसआई सुशील दुबे के मुताबिक शोरूम में भारी मात्रा में गद्दे, फोम, प्लास्टिक की कुर्सियां, लकड़ी का फर्नीचर, कपड़ा और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने से आग तेजी से फैलती चली गई।
क्रेन की मदद से ऊपरी मंजिलों तक पानी पहुंचाया गया और पीछे की गलियों में पाइप लाइन बिछाकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। करीब 1 लाख 71 हजार लीटर पानी और 550 लीटर फोम का इस्तेमाल कर रात 10.30 बजे तक आग पर नियंत्रण पा लिया गया, लेकिन भवन में धुआं भरा होने के कारण टीम देर रात तक मौके पर डटी रही। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक जांच जारी रही। आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड के आरक्षक रामचंद्र करोड़े की उंगलियां कांच लगने से कट गईं, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने फिर मोर्चा संभाल लिया। समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो आसपास स्थित फर्नीचर, फोम और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान भी इसकी चपेट में आ जाते।
पौन घंटे बंद रहा ट्रैफिक, अंधेरे में डूबा इलाका... व्यस्त जवाहर मार्ग पर आग लगने के बाद दोनों तरफ का ट्रैफिक करीब पौन घंटे तक रोकना पड़ा। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। एहतियात के तौर पर बिजली विभाग ने पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर दी, जिससे जवाहर मार्ग और रानीपुरा क्षेत्र कुछ समय के लिए अंधेरे में डूब गया। ट्रैफिक पुलिस, कोतवाली और पंढरीनाथ थाना पुलिस ने भी मौके पर मोर्चा संभाला।
जूते की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भड़की लपटें... जवाहर मार्ग स्थित किन्नर डेरे के समीप जी-9 शूज नामक दुकान में भी आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग से सारा सामान खाक हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
गृहस्थी का सामान खाक... आग लगने की एक अन्य घटना मूसाखेड़ी के इंदिरा एकता नगर में हुई। यहां शैलेंद्र यादव के मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग में गृहस्थी का सामान जल गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने करीब 500 लीटर पानी की मदद से आग बुझाई।
बड़ी मात्रा में स्टॉक होने के कारण आग तेजी से फैली
इधर, रात करीब 2.15 बजे जवाहर टेकरी मेन रोड स्थित एक प्लायवुड फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू की। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में लकड़ी और प्लायवुड का स्टॉक होने के कारण आग तेजी से फैली। एसआई संतोष दुबे ने बताया करीब तीन घंटे में आग बुझाई जा सकी। फैक्ट्री सतीश पिता दयाराम पटेल की बताई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। हालांकि टीम जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!