नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: प्याज के कट्टों की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा था डोडाचूरा; दो तस्कर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
सीतामऊ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हरियाणा नंबर के आयशर ट्रक से भारी मात्रा में डोडाचूरा बरामद किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक में करीब 15 क्विंटल डोडाचूरा प्याज के कट्टों की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा था।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध मादक पदार्थ की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर सीतामऊ पुलिस नेदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चढ़ने से पहले संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक में रखे प्याज के कट्टों के नीचे बड़ी मात्रा में डोडाचूरा छिपा मिला। पुलिस ने तत्काल ट्रक जब्त कर लिया और उसमें सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
तस्करी नेटवर्क की जांच जारी
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि डोडाचूरा कहां से लाया गया था। इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
हालांकि शुरुआती स्तर पर करीब 15 क्विंटल डोडाचूरा मिलने की जानकारी सामने आई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक आधिकारिक मात्रा जारी नहीं की है। विस्तृत खुलासा जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा।
तस्करों का नया तरीका
मंदसौर क्षेत्र लंबे समय से अफीम और उससे जुड़े मादक पदार्थों की तस्करी के लिए संवेदनशील माना जाता रहा है। पुलिस के अनुसार तस्कर अब जांच एजेंसियों से बचने के लिए कृषि उत्पादों और अन्य सामान की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी करने की कोशिश कर रहे हैं।
प्याज के कट्टों के नीचे डोडाचूरा छिपाने का यह मामला इसी रणनीति का उदाहरण माना जा रहा है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
संबंधित समाचार

यूरोप पहुंचने की कोशिश बनी मौत का सफर:बॉर्डर पर भगदड़ में 34 प्रवासियों की मौत; 60 हजार ने घुसने की कोशिश की

चार माह के जुड़वा बच्चों को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला:मां को दोहरा आजीवन कारावास; पति को 3 साल की सजा

कच्चा मकान तोड़ते समय ढही दीवार:मलबे में दबा मजदूर, गंभीर हालत में रेफर

वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई पर हाईकोर्ट सख्त:स्वत: संज्ञान लेकर मांगी रिपोर्ट; 25 अवैध आश्रमों का खुलासा

वीडियो देखिये, मुझे और मेरी मां को गालियां दी गईं':पीएम मोदी बोले- ये गुमराह बच्चे हैं; सजा नहीं, सही राह दिखाने की जरूरत

हाईवे पर हैवानियत:जंगल में ले जाकर गैंगरेप; दोस्त को बंधक बनाकर वारदात, छह बदमाश फरार

नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार:आठ अवैध गोदाम सील; फर्जी दवा फैक्ट्री ध्वस्त, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

सड़क किनारे पंचर बदलना पड़ा भारी:बदमाश 10 लाख का बैग लेकर चंपत; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

आतंकियों की टारगेट किलिंग:गैर कश्मीरी मजदूरों पर फायरिंग; एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन का कहर:मशहूर पर्वतारोही लापता; 10 सदस्यीय टीम पर टूटा बर्फ का पहाड़

ससुराल से लौट रहा नवविवाहित युवक काल का शिकार:स्पीड ब्रेकर से उछलकर गिरा; अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

'डाकन' बताकर 80 वर्षीय महिला की कर दी हत्या:दोषी को उम्रकैद; कोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना

एयरबैग भी नहीं बचा सके मासूम की जान:कार में मां के साथ बैठा था; 13वीं में शामिल होने जा रहा था परिवार

चलती कार बनी आग का गोला:युवक ने कूदकर बचाई जान; देखते ही देखते जलकर खाक हुआ वाहन

शादी के एक महीने बाद तिरंगे में घर लौटे मेजर हमजा:सड़क हादसे में शहीद अफसर को कल सैन्य सम्मान के साथ देंगे अंतिम विदाई

कॉमनवेल्थ में भारत का गोल्डन डे:अस्मिता ने दिलाया जूडो का पहला गोल्ड; पांच मुक्केबाजों ने फाइनल में बनाई जगह

53 करोड़ की बोली विवाद के बीच मुनिश्री सुधासागर जी बोले:दान को पूरी तरह टैक्स फ्री करें; तभी बढ़ेगी धर्म की सेवा

कॉलेज छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम:सुबह पिता को चाय पिलाई; कुछ घंटे बाद जहर खाकर दे दी जान

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:300 करोड़ का ऋण बांटा; स्पोर्ट्स स्टेडियम, हेलीपैड और नदी घाट की घोषणा

चरित्र पर शक ने बना दिया हत्यारा:पत्नी के साथ हैवानियत के बाद मिली उम्रकैद की सजा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!