खबर
Top News

रील में चाकू लहराया: 151 में जेल गया; बाहर आया तो कर दिया कत्ल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अगस्त 2026, 3:30 pm
शेयर करें:
रील में चाकू लहराया

हंसराज के पुराने अपराधों की फाइल खुली तो पुलिसिंग पर सवाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर चाकू लहराते हुए रील बनाने वाला हंसराज पुलिस की नजर में आया था। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और उसे जेल भेज दिया। वह जेल से बाहर आया और कुछ ही समय बाद हीरानगर में तेज सिंह पर चाकू से हमला हो गया। इलाज के दौरान तेज सिंह की मौत हो गई।

अब यह घटनाक्रम पुलिसिंग की उस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है, जिसमें संभावित खतरे का संकेत मिलने के बावजूद अपराधी पर आगे कितनी निगरानी रखी गई, इसका जवाब तलाशना जरूरी है।

तेज सिंह हत्याकांड में हंसराज सहित चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन गिरफ्तारी के बाद अब हंसराज का पुराना रिकॉर्ड भी जांच में आ गया है। पुलिस को यह देखना होगा कि सोशल मीडिया पर हथियार लहराने की घटना के बाद उस पर सिर्फ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हुई या उसकी आपराधिक गतिविधियों और भविष्य के खतरे का भी आकलन किया गया था। वहीं सबसे बड़ा सवाल है कि पुलिस छोटे-मोटे अपराधियों का हाथ-पैर तोड़ जुलूस निकाल देती है तो इन जैसे दरिंदों के साथ यह काम क्यों नहीं किया।

चाकू की रील को क्या सिर्फ शो ऑफ मान लिया गया?... सोशल मीडिया पर हथियार लहराना आज अपराधियों के बीच दबदबा दिखाने का एक तरीका बन गया है। हंसराज के मामले में भी पुलिस ने रील सामने आने के बाद कार्रवाई की थी।

सवाल यह नहीं कि कार्रवाई हुई या नहीं, सवाल यह है कि क्या कार्रवाई इतनी प्रभावी थी कि उसके बाद वह दोबारा अपराध करने की स्थिति में नहीं पहुंचता? अगर कोई व्यक्ति हथियार के साथ अपनी तस्वीर या वीडियो सार्वजनिक करता है और पुलिस उसे पकड़ती है तो उसके पुराने रिकॉर्ड, साथियों, हथियारों के स्रोत और संभावित आपराधिक गतिविधियों की भी पड़ताल जरूरी हो जाती है। यही वह कड़ी है जिस पर अब तेज सिंह की मौत के बाद सवाल उठ रहे हैं।

आठ महीने में पांचवीं हत्या पुलिस के सामने खड़ी हुई चुनौती
अपराधियों से निपटने का रास्ता कानून के बाहर जाकर हिंसा नहीं, बल्कि कानून के भीतर ऐसी सख्त और प्रभावी कार्रवाई है जिससे बार-बार अपराध करने वालों पर वास्तविक नियंत्रण रहे। सवाल यह है कि क्या ऐसे मामलों में केवल 151 की कार्रवाई और कुछ समय की जेल पर्याप्त है?

हीरानगर में आठ महीने में पांचवीं हत्या के बीच पुलिस के सामने चुनौती सिर्फ तेज सिंह के हत्यारों को सजा तक पहुंचाने की नहीं है। चुनौती यह भी है कि जिस अपराधी के हाथ में चाकू पहले ही पुलिस देख चुकी थी उसके हाथ दोबारा चाकू तक कैसे पहुंचे?

संबंधित समाचार

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या
Top News

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

about 11 hours ago
सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल
Top News

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

about 13 hours ago
शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन
Top News

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

about 13 hours ago
इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री
Top News

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

about 14 hours ago
SIR पर सियासी घमासान
Top News

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

about 14 hours ago
एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर
Top News

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

about 14 hours ago
लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत
Top News

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

about 14 hours ago
प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद
Top News

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

about 14 hours ago
शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज
Top News

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

about 15 hours ago
हादसे के बाद बड़ा सवाल
Top News

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

about 15 hours ago
PM ई-बस सेवा की शुरुआत
Top News

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

about 15 hours ago
साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी
Top News

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

about 15 hours ago
आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा
Top News

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!
Top News

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

about 15 hours ago
जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
Top News

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

about 15 hours ago
राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा
Top News

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

about 15 hours ago
साइबर ठगी का नया तरीका
Top News

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

about 15 hours ago
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी
Top News

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

about 15 hours ago
युवक ने की आत्महत्या
Top News

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

about 16 hours ago
बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति
Top News

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!