देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!: डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
दिल्ली के तिलक नगर में सड़क की स्थिति को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा एक युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो को आम आदमी पार्टी (आप) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है।
आप का आरोप है कि तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ा और मंत्री ने वहां मौजूद एक युवक को थप्पड़ मार दिया। वीडियो में इसके बाद मंत्री के सुरक्षाकर्मी और साथ मौजूद लोग युवक को वहां से दूर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।
सड़क को लेकर सवाल, फिर गरमाया माहौल
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, घटना सड़क के निरीक्षण के दौरान हुई। इसी दौरान सड़क की स्थिति को लेकर सवाल-जवाब किए जा रहे थे। आप ने दावा किया है कि सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल पूछे जाने के बाद युवक के साथ मारपीट की गई।
हालांकि, वायरल वीडियो में घटना का केवल एक हिस्सा दिखाई देता है। इसलिए थप्पड़ मारने से पहले और बाद की पूरी स्थिति को लेकर स्वतंत्र रूप से सभी तथ्यों की पुष्टि किया जाना बाकी है।
युवक ने लगाया धमकी देने का आरोप
वीडियो सामने आने के बाद संबंधित युवक ने आरोप लगाया कि घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई। युवक का यह भी दावा है कि मंत्री के साथ मौजूद लोगों की ओर से उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
युवक के मुताबिक, उसने मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उसने मंत्री से लिखित माफी की मांग की है और भाजपा से भी उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आप ने वीडियो शेयर कर उठाए सवाल
आप ने वीडियो शेयर करते हुए प्रवेश वर्मा पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि सड़क निर्माण को लेकर सवाल पूछे जाने पर युवक को थप्पड़ मारा गया। पार्टी ने इसे लेकर दिल्ली सरकार पर भी निशाना साधा है।
फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। घटना के पूरे संदर्भ और युवक की शिकायत पर आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर नजर बनी हुई है।
संबंधित समाचार

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!