खबर
Top News

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत: कमरे से मिला सुसाइड नोट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 सितंबर 2026, 5:39 pm
शेयर करें:
लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने राजधानी आए 27 वर्षीय पवन बामनिया की बैरागढ़ स्थित डेल्टा होटल में मौत हो गई।

पवन उज्जैन के शिप्रा विहार कॉलोनी का रहने वाला था और 25 सितंबर को परीक्षा के सिलसिले में भोपाल आया था।

सुसाइड नोट मिला
अगले दिन 26 सितंबर को लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा आयोजित हुई थी। पुलिस को होटल के कमरे से सुसाइड नोट, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान मिला है।

प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है।

देर रात तक कमरे से बाहर नहीं आया तो कर्मचारियों ने दी सूचना
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। होटल कर्मचारियों के मुताबिक शनिवार देर रात तक पवन कमरे से बाहर नहीं आया।

संदेह होने पर कर्मचारियों ने कमरे की जांच की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला गया तो पवन अंदर मृत मिला।

पुलिस ने मौके की जांच के बाद कमरे को सील कर दिया। परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई।

रविवार को परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा था।

लंबे समय से सरकारी नौकरी की कर रहा था तैयारी
पवन के बड़े भाई टीएस बामनिया ने बताया कि पवन लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था।

वह कई प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो चुका था, लेकिन लगातार सफलता नहीं मिलने से परेशान था।

परिजन के मुताबिक सरकारी नौकरी पवन का सपना था और वह इसे हासिल करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा था।

परिवार का कहना है कि लगातार असफलताओं के कारण वह तनाव में था। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

सुसाइड नोट में असफलताओं और परिवार का जिक्र
पुलिस को मिले सुसाइड नोट में पवन ने अपनी परेशानी और प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार मिल रही असफलताओं का जिक्र किया है।

नोट में उसने परिवार के प्रति अपने लगाव और माता-पिता व दोनों बहनों से माफी मांगने की बात लिखी है।

पुलिस नोट की सामग्री और मोबाइल फोन समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

अधिकारियों का कहना है कि इन सभी पहलुओं को जांच में शामिल किया जा रहा है।

सबसे बड़ा सवाल- परीक्षा देने पहुंचा था या नहीं?
पवन की मौत के बाद पुलिस के सामने एक अहम सवाल यह भी है कि क्या वह 26 सितंबर को आयोजित लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा में शामिल हुआ था?

पवन के भाई के मुताबिक होटल के कमरे से उसका एडमिट कार्ड और परीक्षा का पर्चा नहीं मिला है।

ऐसे में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह परीक्षा केंद्र तक पहुंचा था या नहीं।

पुलिस होटल के रिकॉर्ड, मोबाइल फोन और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की मदद से पवन के भोपाल पहुंचने से लेकर उसकी मौत तक के घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।

जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।

संबंधित समाचार

मशहूर उद्योगपति का निधन
Top News

मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

6 minutes ago
इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री
Top News

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

18 minutes ago
SIR पर सियासी घमासान
Top News

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

43 minutes ago
एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर
Top News

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

about 1 hour ago
प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद
Top News

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

about 1 hour ago
शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज
Top News

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

about 1 hour ago
हादसे के बाद बड़ा सवाल
Top News

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

about 2 hours ago
PM ई-बस सेवा की शुरुआत
Top News

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

about 2 hours ago
साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी
Top News

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

about 2 hours ago
आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा
Top News

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!
Top News

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

about 2 hours ago
जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
Top News

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

about 2 hours ago
राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा
Top News

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

about 2 hours ago
साइबर ठगी का नया तरीका
Top News

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

about 2 hours ago
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी
Top News

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

about 2 hours ago
युवक ने की आत्महत्या
Top News

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

about 2 hours ago
बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति
Top News

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

about 2 hours ago
देखिए वीडियो : ‘कुछ बड़ा होने वाला है’ ने मचाया हड़कंप
Top News

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!

about 2 hours ago
पानी से मजबूत हुए हैं ऊर्जा के स्रोत
Top News

पानी से मजबूत हुए हैं ऊर्जा के स्रोत:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 3 hours ago
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा
Top News

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा:24 रूटों पर 96 बसों का संचालन शुरू; 46 नए इंटरसिटी रूट जुड़ेंगे

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!