जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे: 100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर से विभिन्न स्थानों से 281 ट्रकों से लाई गईं गणेश प्रतिमाओं का प्रभारी महापौर और परिषद सदस्यों ने पूजन किया। इस दौरान सुख-समृद्धि की कामना की गई। गणेश उत्सव के समापन पर इंदौर शहर श्रद्धा और तकनीक के अनूठे संगम का साक्षी बना।
शहर के 100 से अधिक निर्धारित संग्रहण केंद्रों से 281 आयशर ट्रकों के जरिए एकत्रित की गई लाखों गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जवाहर टेकरी स्थित गिट्टी खदान के जल में प्रारंभ हो गया है।
प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौर, गणेश उत्सव समिति अध्यक्ष एवं सामान्य प्रशासन प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया तथा महापौर परिषद सदस्यों ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रथम पूज्य का पूजन-अर्चन कर शहर की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय भविष्य की प्रार्थना की।
इस बार विसर्जन प्रक्रिया को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए बड़े पैमाने पर आधुनिक तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया गया। बड़ी और वजनी प्रतिमाओं को खदान के पानी में सम्मानपूर्वक प्रवाहित करने के लिए क्रेन, क्रेशर मशीन, कन्वेयर बेल्ट और हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म का सहारा लिया जा रहा है
आयोजन स्थल पर संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार और निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा मैदानी अमले को दिशा-निर्देश दिए।
इस अभियान के लिए 200 से अधिक श्रमिकों के साथ वर्कशॉप का अमला, जोनल अधिकारी, उपयंत्री और प्रशासनिक टीम मौके पर डटी हुई है। पूजन व विसर्जन के दौरान महापौर परिषद सदस्य अश्विनी शुक्ल, निरंजन सिंह चौहान, विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग प्रभारी जीतू यादव (जाटव), अपर आयुक्त प्रखर सिंह, आशीष सिंह, अभय राजनगांवकर, मनोज पाठक, वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे, उपयंत्री भूपेंद्र, सचिव राजेंद्र गैरोठिया, प्रोटोकॉल ऑफिसर शैलेष पटौदी और अधीक्षक प्रदीप दुबे सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित समाचार

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!