शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन: इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के मशहूर उद्योगपति और डेवलपर हाजी अख्तर खान मंदसौर के निधन की खबर से उनके परिवार, समाज और परिचितों के बीच गम का माहौल है।
इलाज के लिए मुंबई ले जाया जा रहा था
मरहूम अख्तर खान, अफरोज खान और फिरोज खान के वालिद थे। परिजनों के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए फ्लाइट से मुंबई ले जाया जा रहा था। इसी दौरान एयरपोर्ट पर अचानक अटैक आने से उनका निधन हो गया।
खजराना कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक
हाजी अख्तर खान मंदसौर का परिवार खजराना स्थित मंसूरी कैम्पस में रहता है। उनके निधन के बाद आज सुबह खजराना सादी तालाब कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
अंतिम विदाई के मौके पर समाजसेवी सैयद वाहिद अली, भाजपा नेता हाजी नासिर खान ठेकेदार, इम्तियाज मेमन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग और परिचित मौजूद रहे।
मदद और इंसानियत के लिए हमेशा आगे रहे
हाजी अख्तर खान मंदसौर को उनके परिचित नेकदिल, मिलनसार और मददगार स्वभाव के लिए जाना जाता था। बताया जाता है कि वे जरूरतमंदों और गरीबों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे।
दीन और इंसानियत की खिदमत को महत्व देने वाले अख्तर खान के निधन से परिवार के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में भी शोक है। परिचितों और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई है।
उठावना
वारसी डेवलोपर्स परिवार के हाजी अख्तर खान साहब का 25 सितंबर 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए उठावना एवं श्रद्धांजलि सभा 28 सितंबर 2026, सोमवार को शाम 5 से 6 बजे तक उनके निज निवास वारसी कम्पाउंड, खजराना, इंदौर पर रखी गई है। शोकाकुल परिवार ने सभी परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों से श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!