इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री: भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 3 अक्टूबर को भोपाल आने की संभावना है। उनके संभावित दौरे को लेकर BHEL दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मेलन की तैयारियां प्रस्तावित हैं।
कई कार्यक्रम प्रस्तावित
सम्मेलन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि, शाह के दौरे का अंतिम आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। इसी दौरान मध्यप्रदेश, गुजरात सहित चार राज्यों के सहकारिता मंत्रियों की बैठक भी प्रस्तावित बताई जा रही है।
पशुपालकों और डेयरी सेक्टर पर रहेगा फोकस
सहकारिता, डेयरी और पशुपालकों से जुड़े विषयों पर बैठक में चर्चा होने की संभावना है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को किसान कल्याण एवं कृषि विकास वर्ष के रूप में मनाने की योजना के तहत कृषि के साथ पशुपालन, डेयरी और सहकारिता क्षेत्र पर भी फोकस किया है।
प्रस्तावित पशुपालक सम्मेलन में दुग्ध उत्पादकों को सहकारी व्यवस्था से जोड़ने, डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने और दूध एवं अन्य उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर चर्चा हो सकती है।
गांव-गांव दूध संग्रहण व्यवस्था मजबूत करने पर जोर
गौरतलब है कि अप्रैल 2025 में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में भी अमित शाह ने मध्यप्रदेश में सहकारी डेयरी के विस्तार और गांव-गांव दूध संग्रहण व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया था।
स्टेट फूड सेंट्रल लैब और डेयरी प्रोजेक्ट का शुभारंभ भी प्रस्तावित
संभावित कार्यक्रम के दौरान स्टेट फूड सेंट्रल लैब और फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी के शुभारंभ की तैयारी भी बताई जा रही है।
फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी में दूध, दही, छाछ समेत अन्य डेयरी उत्पाद तैयार करने की प्रक्रिया को अधिक मशीन आधारित बनाने की योजना है।
इसका उद्देश्य उत्पादन प्रक्रिया को आधुनिक और व्यवस्थित करना बताया जा रहा है।
4 राज्यों के सहकारिता मंत्री होंगे शामिल
अमित शाह के संभावित दौरे के दौरान मध्यप्रदेश और गुजरात समेत चार राज्यों के सहकारिता मंत्रियों की बैठक भी प्रस्तावित है। इसमें सहकारी समितियों के विस्तार, डेयरी क्षेत्र और किसानों-पशुपालकों से जुड़ी सहकारी गतिविधियों पर चर्चा हो सकती है।
केंद्र सरकार सहकारी क्षेत्र में डेयरी समितियों के विस्तार और ‘व्हाइट रिवोल्यूशन 2.0’ जैसे कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रही है। अप्रैल 2025 में भोपाल में आयोजित सहकारी सम्मेलन में NDDB और मध्यप्रदेश कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के बीच सहकारी डेयरी के विस्तार को लेकर समझौता भी हुआ था।
भाजपा पदाधिकारियों से बैठक और पुलिस प्रदर्शनी भी संभावित
भोपाल प्रवास के दौरान अमित शाह के भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करने की संभावना भी बताई जा रही है। इसमें संगठन से जुड़े विषयों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हो सकती है।
इसके अलावा पुलिस विभाग की ओर से नए आपराधिक कानूनों और पुलिस की कार्यप्रणाली पर आधारित प्रदर्शनी भी प्रस्तावित बताई गई है। इसमें अपराध की सूचना मिलने से लेकर जांच और न्याय प्रक्रिया तक की जानकारी प्रदर्शित किए जाने की तैयारी है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!