खबर
Top News

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 सितंबर 2026, 4:38 pm
शेयर करें:
राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राज्य अधिवक्ता परिषद के पांच वर्षीय चुनाव में एक बार फिर इंदौर के अधिवक्ताओं ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। परिषद की कार्यकारिणी के 25 पदों के लिए हुए चुनाव में प्रदेशभर से 23 सदस्यों का निर्वाचन हुआ, जिनमें इंदौर के छह अधिवक्ताओं ने जीत दर्ज की है।

खास बात यह रही कि पुरुष वर्ग में प्रदेश के पहले तीन स्थानों पर इंदौर के ही अधिवक्ताओं ने कब्जा जमाया। परिणाम सामने आने के बाद अब राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष पद के लिए इंदौर की दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है।

पुरुष वर्ग में 18 अधिवक्ता निर्वाचित हुए हैं। इनमें इंदौर के राकेशसिंह भदौरिया ने सर्वाधिक मत हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। उनके बाद अखिलेश कुमार सक्सेना दूसरे और विवेक सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

इंदौर से निर्वाचित होने वाले अन्य अधिवक्ताओं में हितोशी जय हार्डिया और नरेंद्र कुमार जैन शामिल हैं। वहीं महिला वर्ग में प्रदेशभर से पांच अधिवक्ताओं का निर्वाचन हुआ है। इनमें इंदौर की प्रतिभा वालिया भी शामिल हैं।

इस तरह कार्यकारिणी में इंदौर से निर्वाचित अधिवक्ताओं की संख्या छह हो गई है। यह संख्या पिछले चुनाव की तुलना में एक अधिक है। परिणामों के बाद इंदौर के अधिवक्ता समुदाय में उत्साह का माहौल है।

25 निर्वाचित सदस्य करेंगे अध्यक्ष का चुनाव
राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर भी अब इंदौर की स्थिति महत्वपूर्ण हो गई है। परिषद के 25 सदस्य ही अध्यक्ष का चुनाव करते हैं। ऐसे में इंदौर से छह सदस्यों का निर्वाचन होने से अध्यक्ष पद के चुनाव में शहर की भूमिका अहम हो गई है। हालांकि अध्यक्ष का अंतिम निर्णय निर्वाचित सदस्यों के बीच होने वाले चुनाव से ही होगा।

जबलपुर में कई चरणों में चली मतगणना
राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव के लिए 12 मई 2026 को प्रदेशभर में एक साथ मतदान हुआ था। मतदान के बाद सभी मतपेटियां जबलपुर भेजी गई थीं। सेवानिवृत्त न्यायाधीश एसके पालो की निगरानी में मतगणना प्रक्रिया पूरी कराई गई।

मतगणना कई चरणों में चली। पहले चरण की गिनती 16 जून से शुरू हुई और अगस्त तक चली। इसके बाद 5 अगस्त से एलिमिनेशन राउंड शुरू हुआ। बुधवार को मतगणना पूरी होने के साथ ही परिणाम स्पष्ट हो गए।

इंदौर के छह अधिवक्ताओं का निर्वाचन इस बार के परिषद चुनाव का प्रमुख परिणाम रहा है। अब निगाहें अध्यक्ष पद के चुनाव पर टिक गई हैं, जहां निर्वाचित सदस्यों के बीच होने वाली प्रक्रिया से अगला नेतृत्व तय होगा।

संबंधित समाचार

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज
Top News

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

19 minutes ago
हादसे के बाद बड़ा सवाल
Top News

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

29 minutes ago
PM ई-बस सेवा की शुरुआत
Top News

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

31 minutes ago
साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी
Top News

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

37 minutes ago
आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा
Top News

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

40 minutes ago
देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!
Top News

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

about 1 hour ago
जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
Top News

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

about 1 hour ago
साइबर ठगी का नया तरीका
Top News

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

about 1 hour ago
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी
Top News

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

about 1 hour ago
युवक ने की आत्महत्या
Top News

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

about 1 hour ago
बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति
Top News

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

about 1 hour ago
देखिए वीडियो : ‘कुछ बड़ा होने वाला है’ ने मचाया हड़कंप
Top News

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!

about 1 hour ago
पानी से मजबूत हुए हैं ऊर्जा के स्रोत
Top News

पानी से मजबूत हुए हैं ऊर्जा के स्रोत:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा
Top News

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा:24 रूटों पर 96 बसों का संचालन शुरू; 46 नए इंटरसिटी रूट जुड़ेंगे

about 1 hour ago
रातभर निकला नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों का कारवां
Top News

रातभर निकला नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों का कारवां:इंदौर की गौरवशाली परंपरा हुई जीवंत

about 2 hours ago
ग्राहक बुलाने पर भड़के पड़ोसी कारोबारी
Indore

ग्राहक बुलाने पर भड़के पड़ोसी कारोबारी:कपड़ा व्यवसायी को चाकू मारा

about 2 hours ago
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Top News

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:एमआईजी में सोया युवक फिर नहीं उठा

about 2 hours ago
कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज
Top News

कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज:7 छात्र सस्पेंड टीसी थमाकर होलकर कॉलेज से बाहर करने की तैयारी

about 2 hours ago
सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी
Top News

सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी:पट्ठे और प्रेमिका पर हजारों रुपए ऐंठने का आरोप

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सिटी बस ने कई लोगों को कुचला
Top News

देखिये वीडियो, सिटी बस ने कई लोगों को कुचला:एक की मौत; दो गंभीर घायल, गुस्साई भीड़ ने बस के कांच फोड़े

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!