खबर
Top News

युवक ने की आत्महत्या: शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 सितंबर 2026, 4:18 pm
शेयर करें:
युवक ने की आत्महत्या

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सांवेर रोड इलाके में एक 24 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सुसाइड नोट भी मिला
पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें युवक ने पत्नी के किसी रिश्तेदार से बातचीत और संबंधों का आरोप लगाया है।

साथ ही ससुराल पक्ष पर 5 लाख रुपए मांगने और रकम नहीं देने पर पत्नी को बेचने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

जहर खाने के बाद छोटे भाई को दी जानकारी
खुड़ैल पुलिस के मुताबिक भवानीपुर कॉलोनी निवासी मनोज (24) पिता रामू ने शनिवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया था।

इसके बाद उसने अपने छोटे भाई को इसकी जानकारी दी। चार महीने पहले ही हुई थी शादी।

परिजन उसे उपचार के लिए पहले अरविंदो अस्पताल लेकर पहुंचे।

हालत गंभीर होने पर उसे इंडेक्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सुसाइड नोट में पत्नी और ससुराल पक्ष पर आरोप
पुलिस के अनुसार मनोज के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी कविता और उसके साढ़ू भाई के बीच बातचीत होने का उल्लेख किया है।

नोट में उसने कथित तौर पर ससुराल पक्ष पर 5 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया है।

मनोज ने यह भी आरोप लगाया कि रकम नहीं देने पर उसे पत्नी को बेचने की धमकी दी जा रही थी।

इन आरोपों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है और फिलहाल इन्हें सुसाइड नोट में दर्ज दावों के तौर पर देखा जा रहा है।

शादी के कुछ दिन बाद मायके चली गई थी पत्नी
परिजनों के मुताबिक मनोज और कविता की शादी करीब चार महीने पहले हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही कविता अपने मायके चली गई थी।

परिवार का आरोप है कि कविता अपने एक रिश्तेदार से मोबाइल पर बातचीत करती थी।

पुलिस अब दोनों पक्षों के बयानों के साथ मोबाइल बातचीत, सुसाइड नोट और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

निजी कंपनी में काम करता था मनोज
परिजनों के मुताबिक मनोज एक निजी कंपनी में नौकरी करता था, जबकि उसके पिता मजदूरी करते हैं।

सुसाइड नोट में मनोज ने मानसिक दबाव और परेशानी का जिक्र किया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर सुसाइड नोट जब्त कर लिया है।

जांच पूरी होने के बाद ही युवक की मौत के पीछे की परिस्थितियों और लगाए गए आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार

हादसे के बाद बड़ा सवाल
Top News

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

4 minutes ago
PM ई-बस सेवा की शुरुआत
Top News

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

7 minutes ago
साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी
Top News

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

12 minutes ago
आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा
Top News

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

16 minutes ago
देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!
Top News

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

22 minutes ago
जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
Top News

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

27 minutes ago
राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा
Top News

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

31 minutes ago
साइबर ठगी का नया तरीका
Top News

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

34 minutes ago
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी
Top News

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

34 minutes ago
बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति
Top News

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

about 1 hour ago
देखिए वीडियो : ‘कुछ बड़ा होने वाला है’ ने मचाया हड़कंप
Top News

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!

about 1 hour ago
पानी से मजबूत हुए हैं ऊर्जा के स्रोत
Top News

पानी से मजबूत हुए हैं ऊर्जा के स्रोत:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा
Top News

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा:24 रूटों पर 96 बसों का संचालन शुरू; 46 नए इंटरसिटी रूट जुड़ेंगे

about 1 hour ago
रातभर निकला नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों का कारवां
Top News

रातभर निकला नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों का कारवां:इंदौर की गौरवशाली परंपरा हुई जीवंत

about 1 hour ago
ग्राहक बुलाने पर भड़के पड़ोसी कारोबारी
Indore

ग्राहक बुलाने पर भड़के पड़ोसी कारोबारी:कपड़ा व्यवसायी को चाकू मारा

about 1 hour ago
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Top News

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:एमआईजी में सोया युवक फिर नहीं उठा

about 2 hours ago
कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज
Top News

कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज:7 छात्र सस्पेंड टीसी थमाकर होलकर कॉलेज से बाहर करने की तैयारी

about 2 hours ago
सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी
Top News

सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी:पट्ठे और प्रेमिका पर हजारों रुपए ऐंठने का आरोप

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सिटी बस ने कई लोगों को कुचला
Top News

देखिये वीडियो, सिटी बस ने कई लोगों को कुचला:एक की मौत; दो गंभीर घायल, गुस्साई भीड़ ने बस के कांच फोड़े

about 2 hours ago
महंत पर महिला से आपत्तिजनक बात का आरोप
Top News

महंत पर महिला से आपत्तिजनक बात का आरोप:पद से हटाने की मांग; पंचायत ने प्रस्ताव भेजने का लिया फैसला

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!