खबर
Top News

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या: ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 सितंबर 2026, 8:50 pm
शेयर करें:
रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 

शहर के रियल एस्टेट कारोबार में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बड़े कारोबारी और बिल्डर संदीप नागर उर्फ बंटी ने अपने ऑफिस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बंटी नागर के सांवेर रोड क्षेत्र में कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। उनके प्रोजेक्ट संस्कृति नाम से संचालित होते हैं और रियल एस्टेट बाजार में उनकी अच्छी साख बताई जाती है।

आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या रहा, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

चाबी लेकर घर से निकले थे बंटी

जानकारी के अनुसार रविवार को बंटी नागर घर से अपने ऑफिस की चाबी लेकर निकले थे। उनका ऑफिस आनंद बाजार चौराहे पर स्थित द मार्क मल्टी में है। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बाद में परिजनों को घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

करोड़ों की डायरियों को लेकर बाजार में चिंता

बंटी नागर के कई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट वर्तमान में संचालित हो रहे हैं। बाजार से जुड़े लोगों के अनुसार इन प्रोजेक्ट की मौजूदा कीमत हजार करोड़ रुपए से कम नहीं बताई जा रही है। ऐसे में उनकी मौत के बाद रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े लोगों के बीच इन प्रोजेक्ट के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

खासकर उन लोगों की चिंता बढ़ गई है, जिन्होंने इन प्रोजेक्ट में प्लॉट ले रखे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ प्रोजेक्ट में डायरी के जरिए भी बड़े सौदे किए गए हैं। अब इन सौदों की पहचान, रिकॉर्ड और आगे की प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इस घटनाक्रम का इंदौर के रियल एस्टेट बाजार पर क्या असर पड़ेगा, इसे लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।

कनाड़िया की जमीन का विवाद भी जांच के दायरे में

सूत्रों के अनुसार कनाड़िया की जमीन को लेकर भी एक विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि जमीन से जुड़े कुछ मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे और इन्हें सुलझाने के प्रयास किए जा रहे थे। इस मामले में बंटी नागर का काफी पैसा लगा होने की बात भी सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक करीब दो महीने से विवाद का समाधान नहीं हो पाया था। हालांकि, यह आत्महत्या की वजह थी या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

महिला पार्टनर से विवाद की चर्चा

बंटी नागर के कुछ प्रोजेक्ट एक भू-माफिया की महिला पार्टनर के साथ भी चलने की जानकारी सामने आई है। बाजार में महिला पार्टनर के साथ विवाद की चर्चाएं भी हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के दौरान इस पहलू की भी पड़ताल किए जाने की बात सामने आ रही है।

ब्लैकमेलिंग के एंगल पर भी जांच

पुलिस की शुरुआती जांच में ब्लैकमेलिंग के एंगल को भी शामिल किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस बंटी नागर के कारोबार, प्रोजेक्ट्स से जुड़े लोगों, हाल के विवादों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक तौर पर उनके प्रोजेक्ट की स्थिति सामान्य रूप से चल रही थी, इसलिए आत्महत्या के पीछे किसी एक कारण को लेकर अभी कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बंटी नागर ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

संबंधित समाचार

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल
Top News

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

about 4 hours ago
शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन
Top News

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

about 4 hours ago
इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री
Top News

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

about 4 hours ago
SIR पर सियासी घमासान
Top News

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

about 4 hours ago
एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर
Top News

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

about 4 hours ago
लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत
Top News

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

about 5 hours ago
प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद
Top News

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

about 5 hours ago
शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज
Top News

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

about 5 hours ago
हादसे के बाद बड़ा सवाल
Top News

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

about 5 hours ago
PM ई-बस सेवा की शुरुआत
Top News

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

about 5 hours ago
साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी
Top News

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

about 5 hours ago
आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा
Top News

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!
Top News

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

about 6 hours ago
जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
Top News

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

about 6 hours ago
राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा
Top News

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

about 6 hours ago
साइबर ठगी का नया तरीका
Top News

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

about 6 hours ago
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी
Top News

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

about 6 hours ago
युवक ने की आत्महत्या
Top News

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

about 6 hours ago
बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति
Top News

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

about 6 hours ago
देखिए वीडियो : ‘कुछ बड़ा होने वाला है’ ने मचाया हड़कंप
Top News

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!