दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी: आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
विजयागंज मंडी थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामले का खुलासा हुआ है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब किशोरी गर्भवती हो गई। इसके बाद परिजनों को मामले की जानकारी हुई और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुछ महीने पहले हुई थी युवक से जान-पहचान
पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी एक युवक से जान-पहचान हुई थी। आरोप है कि इसी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी आरोपी को ठीक से पहचान नहीं पा रही है, जिसके चलते पुलिस ने फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस अब किशोरी द्वारा बताए गए हुलिए और अन्य जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। गर्भवती किशोरी से जुड़े मामले को बाल कल्याण समिति के समक्ष भी प्रस्तुत किया जाएगा।
डराकर किशोरी से दुष्कर्म का दूसरा मामला
वहीं, देवास के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भी किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसे डराने-धमकाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुर्गेश निवासी ग्राम गद्दूखेड़ी, थाना बीएनपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जल मोटर, केबल और पाइप चोरी, अज्ञात पर केस
इधर, पीपलरावां थाना क्षेत्र के ग्राम कुमारियाबनवीर में किसानों के खेतों से जल मोटर, पाइप और केबल चोरी होने का मामला सामने आया है।
किसानों के मुताबिक चोरी की घटनाएं कुछ दिन पहले हुई थीं। इसके बाद किसानों ने थाने पहुंचकर आवेदन दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
पुलिस ने फरियादी कुमेर सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान चोरों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
संबंधित समाचार

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!

पानी से मजबूत हुए हैं ऊर्जा के स्रोत:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा:24 रूटों पर 96 बसों का संचालन शुरू; 46 नए इंटरसिटी रूट जुड़ेंगे

रातभर निकला नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों का कारवां:इंदौर की गौरवशाली परंपरा हुई जीवंत

ग्राहक बुलाने पर भड़के पड़ोसी कारोबारी:कपड़ा व्यवसायी को चाकू मारा

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:एमआईजी में सोया युवक फिर नहीं उठा

कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज:7 छात्र सस्पेंड टीसी थमाकर होलकर कॉलेज से बाहर करने की तैयारी

सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी:पट्ठे और प्रेमिका पर हजारों रुपए ऐंठने का आरोप

देखिये वीडियो, सिटी बस ने कई लोगों को कुचला:एक की मौत; दो गंभीर घायल, गुस्साई भीड़ ने बस के कांच फोड़े
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!