साइबर ठगी का नया तरीका: बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर में साइबर ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित के पास न कोई फोन आया, न संदिग्ध लिंक या मैसेज मिला, फिर भी उसके बैंक खाते से 99 हजार रुपए निकल गए। रकम कटने का पता युवक को मोबाइल पर आए बैंक मैसेज से चला।
बैंक ट्रांजैक्शन की जांच की शुरू
मामला हजीरा थाना क्षेत्र के गदाईपुरा इलाके का है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर बैंक ट्रांजैक्शन की जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया मैसेज पढ़ते समय अचानक आया अलर्ट
पुलिस के मुताबिक विजय नगर स्थित पांडे वाली गली, गदाईपुरा निवासी सचिन प्रताप (29) पिता बृजेंद्र सिंह धाकरे एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
सचिन ने पुलिस को बताया कि 9 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह मोबाइल पर सोशल मीडिया के मैसेज देख रहे थे।
इसी दौरान उनके बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 99 हजार रुपए कटने का मैसेज मोबाइल पर आया।
मैसेज देखने के बाद उन्हें पता चला कि खाते से बड़ी रकम निकल चुकी है।
सचिन का कहना है कि उन्होंने उस समय कोई ऑनलाइन भुगतान नहीं किया था और न ही उनके पास किसी अज्ञात नंबर से कॉल, संदिग्ध लिंक या मैसेज आया था।
1.05 लाख रुपए थे, 99 हजार निकल गए
पीड़ित के अनुसार घटना से पहले उसके बैंक खाते में करीब 1 लाख 5 हजार रुपए जमा थे। साइबर ठगों ने इसमें से 99 हजार रुपए निकाल लिए, जिसके बाद खाते में सिर्फ करीब 6 हजार रुपए बचे।
घटना के अगले दिन सचिन ने बैंक पहुंचकर अपना खाता ब्लॉक कराया। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
रकम किस खाते में गई, पुलिस खंगाल रही ट्रांजैक्शन
हजीरा थाना पुलिस अब बैंक ट्रांजैक्शन की पूरी जानकारी जुटा रही है। जांच की जा रही है कि खाते से निकली रकम किन बैंक खातों, वॉलेट या अन्य डिजिटल माध्यमों में ट्रांसफर हुई।
पुलिस संबंधित खातों के धारकों की जानकारी जुटाकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के मुताबिक युवक के खाते से 99 हजार रुपए की साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया है।
रकम जिन खातों में ट्रांसफर हुई है, उनकी पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!

पानी से मजबूत हुए हैं ऊर्जा के स्रोत:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा:24 रूटों पर 96 बसों का संचालन शुरू; 46 नए इंटरसिटी रूट जुड़ेंगे

रातभर निकला नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों का कारवां:इंदौर की गौरवशाली परंपरा हुई जीवंत

ग्राहक बुलाने पर भड़के पड़ोसी कारोबारी:कपड़ा व्यवसायी को चाकू मारा

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:एमआईजी में सोया युवक फिर नहीं उठा

कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज:7 छात्र सस्पेंड टीसी थमाकर होलकर कॉलेज से बाहर करने की तैयारी

सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी:पट्ठे और प्रेमिका पर हजारों रुपए ऐंठने का आरोप

देखिये वीडियो, सिटी बस ने कई लोगों को कुचला:एक की मौत; दो गंभीर घायल, गुस्साई भीड़ ने बस के कांच फोड़े
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!