PM ई-बस सेवा की शुरुआत: महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और सुगम बनाने की दिशा में उज्जैन को बड़ी सौगात मिली है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को महाकाल लोक के अन्नक्षेत्र पार्किंग परिसर से PM ई-बस सेवा और उज्जैन दर्शन सेवा का शुभारंभ किया।
हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
मुख्यमंत्री ने शक्ति पथ से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान वेदपाठी बटुकों ने वेद मंत्रों का वाचन किया, जबकि डमरू वादन से माहौल भक्तिमय हो गया।
सीएम बोले- 21 साल बाद फिर मजबूत होगा सार्वजनिक परिवहन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन में लगातार विकास के नए काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि करीब 21 साल पहले प्रदेश में राज्य परिवहन निगम की बसें संचालित होती थीं, लेकिन बाद में सार्वजनिक परिवहन बस सेवा बंद हो गई थी।
अब इस कमी को दूर करने की दिशा में काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के मुताबिक राज्य परिवहन निगम की बसें एक राज्य से दूसरे राज्य तक चलेंगी, जबकि शहरों के भीतर नगरीय स्तर पर भी बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि उज्जैन को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए 10 बसों की सौगात मिली है।
श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक ही बस में उज्जैन दर्शन
उज्जैन दर्शन सेवा श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को शहर के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंचाएगी। बस सेवा का निर्धारित रूट मेघदूत वन पार्किंग से शुरू होकर महाकाल लोक, हरसिद्धि मंदिर, क्षिप्रा नदी, ऋणमुक्तेश्वर महादेव, भर्तृहरि गुफा, गढ़ कालिका माता मंदिर, काल भैरव मंदिर और सिद्धवट मंदिर से होकर गुजरेगा।
इसके बाद बस अंगारेश्वर मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, सांदीपनि आश्रम, भूखी माता मंदिर, चिंतामण गणेश मंदिर, अष्ट विनायक मंदिर, शनि नवग्रह मंदिर, इस्कॉन मंदिर, बस स्टैंड और उज्जैन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां से बस वापस मेघदूत वन पार्किंग पर आकर यात्रा पूरी करेगी।
200 रुपए किराया, UPI से भी कर सकेंगे भुगतान
उज्जैन दर्शन सेवा का किराया 200 रुपए निर्धारित किया गया है। यात्री UPI के जरिए भी भुगतान कर सकेंगे। यह सेवा विशेष रूप से शहर में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए उपयोगी होगी, क्योंकि एक ही बस रूट के जरिए कई प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंच बनाई जा सकेगी।
जीरो एमिशन ई-बस से होगा सफर
PM ई-बस सेवा के तहत संचालित बसें इलेक्ट्रिक और जीरो एमिशन तकनीक पर आधारित होंगी। इन बसों को इलेक्ट्रिक चार्जिंग के जरिए संचालित किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य आधुनिक सार्वजनिक परिवहन के साथ प्रदूषण को कम करना और यात्रियों को सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराना है।
संबंधित समाचार

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!

पानी से मजबूत हुए हैं ऊर्जा के स्रोत:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा:24 रूटों पर 96 बसों का संचालन शुरू; 46 नए इंटरसिटी रूट जुड़ेंगे

रातभर निकला नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों का कारवां:इंदौर की गौरवशाली परंपरा हुई जीवंत

ग्राहक बुलाने पर भड़के पड़ोसी कारोबारी:कपड़ा व्यवसायी को चाकू मारा

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:एमआईजी में सोया युवक फिर नहीं उठा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!