बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति: इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नई सरकारी बस सेवा की शुरुआत के साथ यात्रियों का शोषण कर रहे प्रावेट बस माफिया में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दृढ़ इच्छाशक्ति और विजन को जमीन पर उतारने का पूरा जिम्मा सीनियर आयएएस अफसर और परिवहन सचिव मनीष सिंह संभाल रहे हैं।
जिस तरह उन्होंने अतीत में असंभव से दिखने वाले प्रशासनिक सुधार किए, उसी तर्ज पर राज्य की परिवहन व्यवस्था को नया रूप देने में जुटे हैं।
इंदौर मॉडल से डरे बस माफिया
प्रायवेट बस संचालकों की स्थिति शादी-ब्याह में छोटी-छोटी बातों पर रूठने वाले ‹फूफाजी› जैसी हो गई है। सरकारी बसों की बेहतर सुविधाओं और समयबद्ध संचालन से घबराए माफिया सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाकर तिल का ताड़ बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
हालांकि, भूल रहे हैं उनका सामना उस अधिकारी से है, जिन्होंने पूरे देश में जब कोई सोच भी नहीं सकता था, तब रातों-रात सड़कों से कचरा पेटियां हटवाकर इंदौर को कचरा-गाड़ी मॉडल से स्वच्छता का सिरमौर बनाया। इंदौर की सड़कों को पूरी तरह से आवारा पशुओं से मुक्त कराकर एक सुरक्षित ट्रैफिक व्यवस्था का उदाहरण पेश किया।
सरकारी शर्तों पर चलेगा ट्रांसपोर्ट, माफियागिरी खत्म
परिवहन सचिव मनीष सिंह की सख्त प्लानिंग के कारण बसों का संचालन पारदर्शिता और सख्त सरकारी शर्तों के तहत किया जा रहा है। सरकार का स्पष्ट रुख है कि अनुबंध में शामिल होने वाली बसों को तय नियमों का पालन करना ही होगा।
अब तक यात्रियों को ‹भेड़-बकरियों› की तरह ठूंसकर ले जाने वाले प्रायवेट बस मालिक, जिनमें कई प्रभावशाली चेहरे शामिल हैं, अपनी दादागीरी खत्म होते देख बौखला गए हैं, लेकिन मनीष सिंह की कार्यशैली को देखते हुए तय माना जा रहा है कुछ ही दिनों में बस माफिया का अस्तित्व उसी तरह गायब हो जाएगा, जैसे कभी आवारा पशु गायब हुए थे।
यात्रियों को मिलेगी सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन और मनीष सिंह की ईमानदारी व कार्यकुशलता से आम जनता को सुरक्षित, आरामदायक और समय पर गंतव्य तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। यात्रियों को बेहतर विकल्प मिलेगा, तो प्रायवेट बस माफिया की मनमानी अपने आप समाप्त हो जाएगी।
संबंधित समाचार

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!

पानी से मजबूत हुए हैं ऊर्जा के स्रोत:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा:24 रूटों पर 96 बसों का संचालन शुरू; 46 नए इंटरसिटी रूट जुड़ेंगे

रातभर निकला नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों का कारवां:इंदौर की गौरवशाली परंपरा हुई जीवंत

ग्राहक बुलाने पर भड़के पड़ोसी कारोबारी:कपड़ा व्यवसायी को चाकू मारा

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:एमआईजी में सोया युवक फिर नहीं उठा

कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज:7 छात्र सस्पेंड टीसी थमाकर होलकर कॉलेज से बाहर करने की तैयारी

सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी:पट्ठे और प्रेमिका पर हजारों रुपए ऐंठने का आरोप

देखिये वीडियो, सिटी बस ने कई लोगों को कुचला:एक की मौत; दो गंभीर घायल, गुस्साई भीड़ ने बस के कांच फोड़े

महंत पर महिला से आपत्तिजनक बात का आरोप:पद से हटाने की मांग; पंचायत ने प्रस्ताव भेजने का लिया फैसला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!