गरीबों को स्वनिधि का कर्ज देकर ठेले जब्त कर रहा निगम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक तरफ प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में इंदौर को पुरस्कार मिलने की चर्चा है, दूसरी तरफ नगर निगम गरीब ठेला संचालकों के रोजगार का साधन जब्त कर रहा है। इसी विरोधाभास को लेकर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने निगम को घेरा। वे स्ट्रीट वेंडर्स के साथ राजकुमार ब्रिज के नीचे स्थित जब्त सामान के गोदाम पहुंचीं और ठेले वापस करने की मांग की।
मिमरोट ने आरोप लगाया कि निगम की पीली गैंग कार्रवाई के दौरान ठेले, तराजू और साइन बोर्ड जब्त कर गोदाम में रख देती है। लंबे समय तक सामान पड़े रहने से खराब होता है और बाद में उसकी नीलामी तक कर दी जाती है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत गरीबों को कारोबार के लिए कर्ज दिया जा रहा है।
ऐसे में ठेला जब्त होने पर कमाई बंद हो जाती है, लेकिन बैंक की किस्तें जारी रहती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम की कार्रवाई से छोटे कारोबारियों के सामने कर्ज चुकाने और परिवार चलाने का संकट खड़ा हो रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव से सवाल किया कि गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने की योजना और निगम की कार्रवाई में यह कैसा तालमेल है?
आयुक्त से मिलेंगी, ताला तोड़ने की चेतावनी
मिमरोट ने जब्त ठेले और सामान तत्काल लौटाने की मांग की है। आज निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल से मुलाकात कर मामला उठाने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि सामान वापस नहीं मिला तो वेंडर्स के साथ गोदाम का ताला तोड़कर ठेले निकालेंगे और आंदोलन करेंगे।
संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!