भीषण गर्मी के बीच और गहराया जलसंकट: कई कॉलोनियों और मोहल्लों में पेयजल की भारी किल्लत; प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में भीषण गर्मी के बीच पानी का संकट लगातार गहराता जा रहा है। शहर के कई वार्डों की कॉलोनियों और मोहल्लों में पेयजल की भारी किल्लत बनी हुई है। हालात यह हैं कि नगर निगम के टैंकर पहुंचते ही लोग बाल्टी और डिब्बे लेकर पानी भरने के लिए दौड़ पड़ते हैं।
नर्मदा लाइन से पर्याप्त सप्लाई नहीं मिलने और टैंकर व्यवस्था कमजोर होने से लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। रविवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस नेताओं और स्थानीय रहवासियों ने जल संकट को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कई जगह चक्काजाम कर प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की गई।
पालदा चौराहे पर चक्काजाम, सड़क पर बैठे रहवासी
पालदा क्षेत्र में वार्ड-75 के कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। लोगों ने पालदा चौराहे पर चक्काजाम कर पानी की नियमित सप्लाई, पर्याप्त टैंकर व्यवस्था और नर्मदा लाइन बिछाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान महिलाएं और बच्चे भी सड़क पर बैठ गए। लोगों का कहना था कि कई दिनों से नियमित पानी नहीं मिल रहा है। मजबूरी में महंगे दामों पर निजी टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं, जबकि कई परिवार दूर-दूर से पानी भरकर ला रहे हैं।
सुखलिया जोन-5 में निगम अधिकारियों का घेराव
दूसरी ओर दीनदयाल उपाध्याय चौराहा स्थित सुखलिया जोन-5 में भी कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। पार्षद राजू भदौरिया के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में वार्ड-27 के बड़ी संख्या में रहवासी शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता विनोद बब्बू यादव पिछले 12 वर्षों से क्षेत्र में निशुल्क पानी वितरण कर रहे थे, लेकिन नगर निगम अधिकारियों और भाजपा नेताओं के दबाव में पिछले दो दिनों से पानी की सप्लाई बंद कर दी गई। इससे इलाके में जल संकट और बढ़ गया है। नाराज लोगों ने महापौर और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
“पानी दो” के नारों के साथ विधायक के घर पहुंचे लोग
जल संकट को लेकर शहर में लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस शहर के सभी 22 जोनल कार्यालयों पर प्रदर्शन कर चुकी है। कई इलाकों में रहवासी चक्काजाम और धरना प्रदर्शन कर चुके हैं।
शनिवार को भी बड़ी संख्या में लोग “पानी दो… पानी दो…” के नारे लगाते हुए पैदल विधायक रमेश मेंदोला के घर तक पहुंच गए थे। लोगों ने आरोप लगाया कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
“लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा”
वार्ड-75 के पार्षद कुणाल सोलंकी ने कहा कि क्षेत्र की कई कॉलोनियों में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। नगर निगम से पर्याप्त टैंकर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिससे नियमित सप्लाई बाधित हो रही है।
उन्होंने विधायक मधु वर्मा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र के लोग लगातार परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। कई इलाकों में अब तक नर्मदा लाइन नहीं पहुंची है और लोगों को पीने के पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!