युवक पर जानलेवा हमला: मुखबिरी के शक में चाकू से किया वार; पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, तीन नामजद सहित 6 पर FIR
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात चाकूबाजी की घटना हुई। बोहरा मस्जिद के पास एक युवक पर 6 लोगों ने चाकू से हमला कर दिया।
मुखबिरी के शक में किया हमला
आरोपियों को शक था कि युवक ने जिलाबदर अवधि के दौरान उनके मामा हारून रंगीला को पुलिस से पकड़वाने के लिए मुखबिरी की थी।
तीन नामजद सहित छह पर FIR
इसी रंजिश में हारून के भांजों और उनके साथियों पर हमला करने का आरोप है। पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
हारून को पकड़वाने की मुखबिरी का था शक
सेंट्रल कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में इरफान गौरी ने बताया कि बोहरा मस्जिद के पास उनके भांजे आदिल पुत्र मोहम्मद जाकिर निवासी चंपाबाग पर मोहम्मद फैजान, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद सलमान और उनके साथियों ने चाकू से हमला किया।
इरफान के मुताबिक, कुछ दिन पहले पुलिस ने हारून रंगीला को जिलाबदर की अवधि के दौरान पकड़ा था। आरोपियों को शक था कि आदिल ने ही हारून की जानकारी पुलिस को दी थी। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से वार कर दिए।
पुलिस पर लापरवाही का आरोप
हमले के बाद घायल आदिल अपने रिश्तेदार इरफान के साथ थाने पहुंचा। पुलिसकर्मियों को हमलावरों के नाम बताए, लेकिन उसे तत्काल अस्पताल भेजने के बजाय 20 मिनट से अधिक समय तक थाने में बैठाकर पूछताछ की गई।
आदिल ने तीन अन्य आरोपियों के नाम भी बताए थे। इस पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद अन्य नाम एफआईआर में शामिल करने की बात कही।
देर रात तीन बजे दर्ज हुई FIR
मामले में मेडिकल परीक्षण के बाद रविवार देर रात करीब 3 बजे पुलिस ने मोहम्मद फैजान, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद सलमान और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चाकूबाजी का प्रकरण दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी:छलक पड़ीं आंखें; दो महीने पहले ही सौंपी थी खातेगांव थाने की कमान

पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला:युवक ने पीठ पर किया वार; शिकायत पर पहुंची थी टीम

1000 करोड़ का कारोबार:दीपोत्सव की दस्तक से खिल उठा राजबाड़ा

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकी:महापौर कार्यालय और अमिताभ बच्चन के बंगले को भी निशाना बनाने की चेतावनी

होटल मालिक पर हत्या का केस और एक- एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग

टीआई का पार्थिव शरीर पहुंचा इंदौर:अंतिम दर्शन कर फूट पड़े परिजन; परिवार में पसरा मातम, अवैध शराब तस्करी का ट्रक रोकने की कोशिश में गई जान

वीडियो देखिये, टीही-धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन का सफल स्पीड ट्रायल:130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा लोको; इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना को मिली बड़ी उपलब्धि

देखिये वीडियो, जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:जंगल में चल रहा था लाखों का खेल; 14 जुआरी गिरफ्तार, 7 फरार, 13 लाख का मशरूका जब्त

रईसजादियों की गुंडागर्दी:बुजुर्ग गार्ड को गालियां देकर की धक्का-मुक्की

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत के बाद टूट गए पिता:बोले- बेटे को खोने का गम असहनीय; जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई, शासन-प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

वीडियो देखिये, खातेगांव थाना प्रभारी की मौत पर कांग्रेस नेता का गंभीर आरोप:बोले- भाजपा के गुंडों ने की टीआई की हत्या; पूर्व मंत्री ने सरकार को घेरा

एक विकेट गिराकर जेल काट ली अब तुझे भी निपटा देंगे:प्रॉपर्टी में चचेरे भाई ने हिस्ट्रीशीटर गैंग के साथ घर पर बोला धावा

12 दिन बाद पकड़ाया शातिर ऑटो चालक:स्टाइलिश स्टेपनी से हुआ चोरी का खुलासा

वीडियो देखिये, ट्रक में इस तरह छिपाकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब:इसी वाहन को रोकने में गई टीआई की जान; इंदौर-बैतूल हाईवे पर कार्रवाई के दौरान चालक ने चढ़ा दिया वाहन

शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद:तीन महीने के लिए जिलाबदर

बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया:तीन पुलिसकर्मियों पर जांच; सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के बाद टीआई ने रोजनामचे में दर्ज कराई रिपोर्ट

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया:शराब दुकान की साझेदारी से कांग्रेस नेताओं पर उठे सवाल; भाजपा ने पूछा- बार-बार कांग्रेस से जुड़े नाम क्यों सामने आ रहे

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी:रेलवे ट्रैक पर मिला एक सदस्य का शव; इलाके में मचा हड़कंप

शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान:जहरीली शराब से हुई 13 मौतों के बाद अब थाना प्रभारी की बलि

वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार:डिप्टी सीएम बोले-दोषियों पर होगी सबसे सख्त कार्रवाई; शराब तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!