वीडियो देखिये, खातेगांव थाना प्रभारी की मौत पर कांग्रेस नेता का गंभीर आरोप: बोले- भाजपा के गुंडों ने की टीआई की हत्या; पूर्व मंत्री ने सरकार को घेरा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत के मामले में अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इस घटना को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में अवैध शराब और नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है और शराब माफिया को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है। वर्मा ने टीआई दिलीप पुरी की मौत के लिए भाजपा से जुड़े लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
सज्जन सिंह वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने मध्यप्रदेश को अवैध शराब, ड्रग्स और नशे का अड्डा बना दिया है। उन्होंने कहा कि देवास जिले में जब टीआई दिलीप पुरी ने अवैध शराब से भरे ट्रक को रोकने की कोशिश की तो भाजपा के गुंडों ने उनकी हत्या कर दी।
खातेगांव के शराब ठेकों को लेकर भी उठाए सवाल
पूर्व मंत्री ने अपने बयान में खातेगांव क्षेत्र के शराब कारोबार को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने दावा किया कि खातेगांव के सभी शराब ठेके भाजपा नेताओं के हैं। वर्मा ने आरोप लगाया कि शराब कारोबार से जुड़े लोगों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और इसी वजह से अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि सरकार ने शराब माफिया को खुलेआम हत्या करने का लाइसेंस दे दिया है। वर्मा ने अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भी टैग किया।
अवैध शराब के ट्रक को रोकने के दौरान गई थी जान
गौरतलब है कि खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे अवैध शराब तस्करी की सूचना पर पुलिस टीम के साथ इंदौर-बैतूल हाईवे पहुंचे थे। पुलिस टीम ने संदिग्ध ट्रक को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया और ट्रक का पिछला पहिया टीआई पुरी के ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में उपचार के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
घटना के बाद राज्य शासन ने मामले की जांच DG उपेंद्र जैन को सौंपी है। वहीं, आयशर वाहन के मालिक कैरम सिंह की गिरफ्तारी और अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच भी की जा रही है।
राजनीतिक आरोपों के बीच जांच पर टिकी निगाहें
टीआई की मौत के बाद भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। भाजपा की ओर से भी शराब कारोबार में कांग्रेस नेताओं से जुड़े लोगों के नाम सामने आने का दावा किया गया है। वहीं कांग्रेस नेता सरकार पर शराब माफिया को संरक्षण देने के आरोप लगा रहे हैं।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी:छलक पड़ीं आंखें; दो महीने पहले ही सौंपी थी खातेगांव थाने की कमान

पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला:युवक ने पीठ पर किया वार; शिकायत पर पहुंची थी टीम

1000 करोड़ का कारोबार:दीपोत्सव की दस्तक से खिल उठा राजबाड़ा

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकी:महापौर कार्यालय और अमिताभ बच्चन के बंगले को भी निशाना बनाने की चेतावनी

होटल मालिक पर हत्या का केस और एक- एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग

टीआई का पार्थिव शरीर पहुंचा इंदौर:अंतिम दर्शन कर फूट पड़े परिजन; परिवार में पसरा मातम, अवैध शराब तस्करी का ट्रक रोकने की कोशिश में गई जान

वीडियो देखिये, टीही-धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन का सफल स्पीड ट्रायल:130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा लोको; इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना को मिली बड़ी उपलब्धि

देखिये वीडियो, जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:जंगल में चल रहा था लाखों का खेल; 14 जुआरी गिरफ्तार, 7 फरार, 13 लाख का मशरूका जब्त

रईसजादियों की गुंडागर्दी:बुजुर्ग गार्ड को गालियां देकर की धक्का-मुक्की

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत के बाद टूट गए पिता:बोले- बेटे को खोने का गम असहनीय; जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई, शासन-प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

एक विकेट गिराकर जेल काट ली अब तुझे भी निपटा देंगे:प्रॉपर्टी में चचेरे भाई ने हिस्ट्रीशीटर गैंग के साथ घर पर बोला धावा

युवक पर जानलेवा हमला:मुखबिरी के शक में चाकू से किया वार; पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, तीन नामजद सहित 6 पर FIR

12 दिन बाद पकड़ाया शातिर ऑटो चालक:स्टाइलिश स्टेपनी से हुआ चोरी का खुलासा

वीडियो देखिये, ट्रक में इस तरह छिपाकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब:इसी वाहन को रोकने में गई टीआई की जान; इंदौर-बैतूल हाईवे पर कार्रवाई के दौरान चालक ने चढ़ा दिया वाहन

शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद:तीन महीने के लिए जिलाबदर

बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया:तीन पुलिसकर्मियों पर जांच; सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के बाद टीआई ने रोजनामचे में दर्ज कराई रिपोर्ट

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया:शराब दुकान की साझेदारी से कांग्रेस नेताओं पर उठे सवाल; भाजपा ने पूछा- बार-बार कांग्रेस से जुड़े नाम क्यों सामने आ रहे

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी:रेलवे ट्रैक पर मिला एक सदस्य का शव; इलाके में मचा हड़कंप

शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान:जहरीली शराब से हुई 13 मौतों के बाद अब थाना प्रभारी की बलि

वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार:डिप्टी सीएम बोले-दोषियों पर होगी सबसे सख्त कार्रवाई; शराब तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!