देखिये वीडियो, जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश: जंगल में चल रहा था लाखों का खेल; 14 जुआरी गिरफ्तार, 7 फरार, 13 लाख का मशरूका जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, कटनी।
अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम भदौरा नंबर-02 के जंगल में संचालित जुआ फड़ का खुलासा किया है।
14 जुआरी गिरफ्तार
पुलिस की संयुक्त टीम ने अचानक दबिश देकर मौके से 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया, जबकि 7 आरोपी भागने में सफल रहे।
13 लाख का मशरुका जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 8 मोटरसाइकिल, 14 मोबाइल फोन और 80 हजार 500 रुपये नकद जब्त किए हैं।
जब्त मशरुका की कुल अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई गई है।
जंगल में घेराबंदी कर दी दबिश
पुलिस के मुताबिक, कटनी जिले में जुआ और सट्टे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई।
टीम को ग्राम भदौरा नंबर-02 के जंगल में चोरी-छिपे जुआ फड़ संचालित होने की सूचना मिली थी।
घेराबंदी कर अचानक दी दबिश
इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर अचानक दबिश दी। पुलिस को देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
टीम ने घेराबंदी कर 14 लोगों को पकड़ लिया, जबकि 7 आरोपी भाग निकले।
8 मोटरसाइकिल, 14 मोबाइल फोन और नकद बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 8 मोटरसाइकिल, 14 मोबाइल फोन और 80 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए।
जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने गिरफ्तार सभी 14 आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड संकलित करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
वहीं, फरार 7 आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें प्रयास कर रही हैं।
कटनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच

वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी:छलक पड़ीं आंखें; दो महीने पहले ही सौंपी थी खातेगांव थाने की कमान

पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला:युवक ने पीठ पर किया वार; शिकायत पर पहुंची थी टीम

1000 करोड़ का कारोबार:दीपोत्सव की दस्तक से खिल उठा राजबाड़ा

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकी:महापौर कार्यालय और अमिताभ बच्चन के बंगले को भी निशाना बनाने की चेतावनी

होटल मालिक पर हत्या का केस और एक- एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग

टीआई का पार्थिव शरीर पहुंचा इंदौर:अंतिम दर्शन कर फूट पड़े परिजन; परिवार में पसरा मातम, अवैध शराब तस्करी का ट्रक रोकने की कोशिश में गई जान

वीडियो देखिये, टीही-धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन का सफल स्पीड ट्रायल:130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा लोको; इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना को मिली बड़ी उपलब्धि

रईसजादियों की गुंडागर्दी:बुजुर्ग गार्ड को गालियां देकर की धक्का-मुक्की

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत के बाद टूट गए पिता:बोले- बेटे को खोने का गम असहनीय; जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई, शासन-प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

वीडियो देखिये, खातेगांव थाना प्रभारी की मौत पर कांग्रेस नेता का गंभीर आरोप:बोले- भाजपा के गुंडों ने की टीआई की हत्या; पूर्व मंत्री ने सरकार को घेरा

एक विकेट गिराकर जेल काट ली अब तुझे भी निपटा देंगे:प्रॉपर्टी में चचेरे भाई ने हिस्ट्रीशीटर गैंग के साथ घर पर बोला धावा

युवक पर जानलेवा हमला:मुखबिरी के शक में चाकू से किया वार; पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, तीन नामजद सहित 6 पर FIR

12 दिन बाद पकड़ाया शातिर ऑटो चालक:स्टाइलिश स्टेपनी से हुआ चोरी का खुलासा

वीडियो देखिये, ट्रक में इस तरह छिपाकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब:इसी वाहन को रोकने में गई टीआई की जान; इंदौर-बैतूल हाईवे पर कार्रवाई के दौरान चालक ने चढ़ा दिया वाहन

शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद:तीन महीने के लिए जिलाबदर

बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया:तीन पुलिसकर्मियों पर जांच; सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के बाद टीआई ने रोजनामचे में दर्ज कराई रिपोर्ट

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया:शराब दुकान की साझेदारी से कांग्रेस नेताओं पर उठे सवाल; भाजपा ने पूछा- बार-बार कांग्रेस से जुड़े नाम क्यों सामने आ रहे

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी:रेलवे ट्रैक पर मिला एक सदस्य का शव; इलाके में मचा हड़कंप

शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान:जहरीली शराब से हुई 13 मौतों के बाद अब थाना प्रभारी की बलि
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!