खबर
Top News

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकी: महापौर कार्यालय और अमिताभ बच्चन के बंगले को भी निशाना बनाने की चेतावनी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 नवंबर 2026, 3:37 pm
शेयर करें:
दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। शहर में होने वाले सिंगर के कार्यक्रम को लेकर एक धमकी भरा ई-मेल आया है।

ई-मेल में न सिर्फ कॉन्सर्ट स्थल, बल्कि इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

जलसा को निशाना बनाने की चेतावनी
इसके अलावा, मुंबई में अमिताभ बच्चन के आवास 'जलसा' को निशाना बनाने की चेतावनी भी दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, खालिस्तानी नेशनल आर्मी के नाम से भेजा गया यह ई-मेल महापौर कार्यालय सहित कई अन्य लोगों को प्राप्त हुआ है।

इसमें आईईडी और आईफोन के जरिए धमाके करने की बात लिखी गई है। ई-मेल में 27 नवंबर को अमिताभ बच्चन के बंगले पर भी विस्फोट करने की धमकी दी गई है।

15 नवंबर को इंदौर में होना है दिलजीत का शो
दिलजीत दोसांझ का म्यूजिक टूर इन दिनों चर्चा में है। दिल्ली में कार्यक्रम के बाद अब उनका अगला बड़ा शो 15 नवंबर को इंदौर के सी-21 मैदान में प्रस्तावित है।

इससे पहले भी कार्यक्रम को लेकर धमकी मिलने की जानकारी सामने आई थी। लगातार मिल रही चेतावनियों के बाद आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

ई-मेल में कई संगठनों के नाम का जिक्र
धमकी भरे संदेश में खालिस्तानी नेशनल आर्मी से जुड़े होने का दावा करने वाले कुछ लोगों के नाम भी लिखे गए हैं।

इनमें इंजीनियर गुरानाख सिंह, रुखन शाहवाला और डॉ. गुरनिरवेर सिंह शामिल हैं।

इसके अलावा बब्बर खालसा (परमार-कनाड़) के प्रोफेसर गुरकाल सिंह पीएचडी का नाम भी ई-मेल में दर्ज बताया गया है।

अमिताभ बच्चन को लेकर क्यों बढ़ा विवाद?
बताया जा रहा है कि दिलजीत दोसांझ को लेकर विरोध की वजह उनका अमिताभ बच्चन के प्रति सम्मान जताना है।

अमेरिका स्थित खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) की ओर से पहले भी उनके कार्यक्रमों को बाधित करने की चेतावनी दिए जाने की खबरें सामने आई थीं।

संगठन ने आरोप लगाया था कि दिलजीत द्वारा अमिताभ बच्चन के पैर छूने से 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों की भावनाएं आहत हुई हैं।

इसी बीच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तानी नारे लिखने और दिलजीत के कार्यक्रम में व्यवधान डालने की कथित योजना से जुड़े मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

मुंबई की मेयर को भी भेजा गया था धमकी भरा ई-मेल
इससे पहले 23 अक्टूबर को मुंबई की मेयर रितु तावड़े के कार्यालय में भी दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम से संबंधित आत्मघाती हमले की धमकी वाला ई-मेल भेजे जाने की खबर सामने आई थी। लगातार अलग-अलग शहरों में धमकियों का जिक्र होने से मामले की गंभीरता बढ़ गई है।

जलसा की सुरक्षा फिर चर्चा में
अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित आवास जलसा को लेकर भी पहले धमकियां मिल चुकी हैं। वर्ष 2023 में मुंबई पुलिस को फोन कर उनके बंगले सहित कई स्थानों पर विस्फोट करने की धमकी दी गई थी। अब नए ई-मेल में जलसा का नाम सामने आने के बाद एक बार फिर उनकी सुरक्षा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

संबंधित समाचार

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव
Top News

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

5 minutes ago
एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में
Top News

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

5 minutes ago
वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
Top News

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

12 minutes ago
रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’
Top News

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

18 minutes ago
वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
Top News

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच

31 minutes ago
वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी
Top News

वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी:छलक पड़ीं आंखें; दो महीने पहले ही सौंपी थी खातेगांव थाने की कमान

40 minutes ago
पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला
Top News

पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला:युवक ने पीठ पर किया वार; शिकायत पर पहुंची थी टीम

44 minutes ago
1000 करोड़ का कारोबार
Top News

1000 करोड़ का कारोबार:दीपोत्सव की दस्तक से खिल उठा राजबाड़ा

about 1 hour ago
होटल मालिक पर हत्या का केस और एक- एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग
Top News

होटल मालिक पर हत्या का केस और एक- एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, टीआई का पार्थिव शरीर पहुंचा इंदौर
Top News

वीडियो देखिये, टीआई का पार्थिव शरीर पहुंचा इंदौर:अंतिम दर्शन कर फूट पड़े परिजन; परिवार में पसरा मातम, अवैध शराब तस्करी का ट्रक रोकने की कोशिश में गई जान

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, टीही-धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन का सफल स्पीड ट्रायल
Top News

वीडियो देखिये, टीही-धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन का सफल स्पीड ट्रायल:130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा लोको; इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना को मिली बड़ी उपलब्धि

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

देखिये वीडियो, जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:जंगल में चल रहा था लाखों का खेल; 14 जुआरी गिरफ्तार, 7 फरार, 13 लाख का मशरूका जब्त

about 2 hours ago
रईसजादियों की गुंडागर्दी
Top News

रईसजादियों की गुंडागर्दी:बुजुर्ग गार्ड को गालियां देकर की धक्का-मुक्की

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत के बाद टूट गए पिता
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत के बाद टूट गए पिता:बोले- बेटे को खोने का गम असहनीय; जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई, शासन-प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, खातेगांव थाना प्रभारी की मौत पर कांग्रेस नेता का गंभीर आरोप
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव थाना प्रभारी की मौत पर कांग्रेस नेता का गंभीर आरोप:बोले- भाजपा के गुंडों ने की टीआई की हत्या; पूर्व मंत्री ने सरकार को घेरा

about 2 hours ago
एक विकेट गिराकर जेल काट ली अब तुझे भी निपटा देंगे
Top News

एक विकेट गिराकर जेल काट ली अब तुझे भी निपटा देंगे:प्रॉपर्टी में चचेरे भाई ने हिस्ट्रीशीटर गैंग के साथ घर पर बोला धावा

about 2 hours ago
युवक पर जानलेवा हमला
Top News

युवक पर जानलेवा हमला:मुखबिरी के शक में चाकू से किया वार; पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, तीन नामजद सहित 6 पर FIR

about 2 hours ago
12 दिन बाद पकड़ाया शातिर ऑटो चालक
Top News

12 दिन बाद पकड़ाया शातिर ऑटो चालक:स्टाइलिश स्टेपनी से हुआ चोरी का खुलासा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, ट्रक में इस तरह छिपाकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब
Top News

वीडियो देखिये, ट्रक में इस तरह छिपाकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब:इसी वाहन को रोकने में गई टीआई की जान; इंदौर-बैतूल हाईवे पर कार्रवाई के दौरान चालक ने चढ़ा दिया वाहन

about 2 hours ago
शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद
Top News

शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद:तीन महीने के लिए जिलाबदर

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!