खबर
Top News

वीडियो देखिये, टीही-धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन का सफल स्पीड ट्रायल: 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा लोको; इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना को मिली बड़ी उपलब्धि

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 नवंबर 2026, 3:16 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, धार।
इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के तहत टीही से धार के बीच तैयार रेलखंड पर सोमवार, 2 नवंबर को इलेक्ट्रिक इंजन का स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस दौरान इलेक्ट्रिक लोको को अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर रेलवे ट्रैक और विद्युतीकरण व्यवस्था की क्षमता का परीक्षण किया गया। इस सफल परीक्षण को क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

ट्रायल सुबह करीब 8:30 बजे टीही स्टेशन से शुरू हुआ। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल की ओर से इस रेलखंड पर विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद इलेक्ट्रिक इंजन के जरिए परीक्षण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। अब इस सफलता के बाद रेलखंड पर कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) निरीक्षण का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।

चार चरणों में परखी गई इंजन की रफ्तार
टीही से धार और धार से टीही के बीच अलग-अलग गति पर इलेक्ट्रिक इंजन चलाकर ट्रैक की क्षमता जांची गई। परीक्षण के दौरान निर्धारित चार चरणों में गति का परीक्षण किया गया।

पहले चरण में टीही से धार के बीच 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से इंजन चलाया गया। दूसरे चरण में धार से टीही के बीच 75 किमी प्रति घंटे की गति से परीक्षण हुआ। तीसरे चरण में टीही से धार के बीच 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर इंजन दौड़ाया गया। अंतिम चरण में धार से टीही के बीच अधिकतम 130 किमी प्रति घंटे की गति से स्पीड ट्रायल लिया गया।

इस परीक्षण का उद्देश्य नए रेलखंड पर ट्रैक की मजबूती, इंजन की गति और बिजली से संचालित रेल व्यवस्था की तकनीकी क्षमता को परखना था।

25 हजार वोल्ट की ओवरहेड लाइन से चलेगा इलेक्ट्रिक इंजन
इस रेलखंड पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। रेलवे की ओर से 25 हजार वोल्ट की ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन को चार्ज करने की तैयारी की गई थी। इलेक्ट्रिक लोको के सफल परीक्षण के साथ इस व्यवस्था की कार्यक्षमता भी जांची गई।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, स्पीड ट्रायल सीआरएस निरीक्षण से पहले की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसके बाद निर्धारित तकनीकी और सुरक्षा मानकों के अनुरूप आगे की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

सीआरएस निरीक्षण के बाद आगे बढ़ेगी यात्री ट्रेनों की तैयारी

इंदौर-दाहोद रेल लाइन परियोजना लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की प्रतीक्षा में है। टीही से धार के बीच रेलखंड का तैयार होना और इलेक्ट्रिक इंजन का सफल परीक्षण इस परियोजना के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव है। अब सीआरएस निरीक्षण के बाद सुरक्षा संबंधी स्वीकृति और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने पर इस रेलखंड पर रेल परिचालन की दिशा में अगला कदम बढ़ेगा।

इस रेल लाइन के शुरू होने से धार और आसपास के क्षेत्रों को इंदौर सहित अन्य स्थानों से रेल संपर्क मिलने की उम्मीद है। इससे यात्रियों के साथ व्यापार और क्षेत्रीय आवागमन को भी लाभ मिल सकता है।

रेलवे ने ग्रामीणों और किसानों से की थी सतर्क रहने की अपील
स्पीड ट्रायल को देखते हुए रेलवे ने टीही-धार रेलखंड के आसपास रहने वाले ग्रामीणों, किसानों और पशुपालकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की थी। लोगों को रेलवे ट्रैक पर पैदल चलने, बैठने या फोटो-वीडियो बनाने के लिए पटरियों के पास जाने से मना किया गया था। मवेशियों को भी रेल लाइन से दूर रखने की हिदायत दी गई थी।

रेलवे ने 25 हजार वोल्ट की ओवरहेड बिजली लाइन को देखते हुए खंभों, तारों और अन्य विद्युत उपकरणों से दूर रहने की चेतावनी भी दी थी।


संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
Top News

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच

7 minutes ago
वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी
Top News

वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी:छलक पड़ीं आंखें; दो महीने पहले ही सौंपी थी खातेगांव थाने की कमान

16 minutes ago
पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला
Top News

पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला:युवक ने पीठ पर किया वार; शिकायत पर पहुंची थी टीम

20 minutes ago
1000 करोड़ का कारोबार
Top News

1000 करोड़ का कारोबार:दीपोत्सव की दस्तक से खिल उठा राजबाड़ा

25 minutes ago
दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकी
Top News

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकी:महापौर कार्यालय और अमिताभ बच्चन के बंगले को भी निशाना बनाने की चेतावनी

about 1 hour ago
होटल मालिक पर हत्या का केस और एक- एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग
Top News

होटल मालिक पर हत्या का केस और एक- एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, टीआई का पार्थिव शरीर पहुंचा इंदौर
Top News

वीडियो देखिये, टीआई का पार्थिव शरीर पहुंचा इंदौर:अंतिम दर्शन कर फूट पड़े परिजन; परिवार में पसरा मातम, अवैध शराब तस्करी का ट्रक रोकने की कोशिश में गई जान

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

देखिये वीडियो, जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:जंगल में चल रहा था लाखों का खेल; 14 जुआरी गिरफ्तार, 7 फरार, 13 लाख का मशरूका जब्त

about 1 hour ago
रईसजादियों की गुंडागर्दी
Top News

रईसजादियों की गुंडागर्दी:बुजुर्ग गार्ड को गालियां देकर की धक्का-मुक्की

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत के बाद टूट गए पिता
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत के बाद टूट गए पिता:बोले- बेटे को खोने का गम असहनीय; जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई, शासन-प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, खातेगांव थाना प्रभारी की मौत पर कांग्रेस नेता का गंभीर आरोप
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव थाना प्रभारी की मौत पर कांग्रेस नेता का गंभीर आरोप:बोले- भाजपा के गुंडों ने की टीआई की हत्या; पूर्व मंत्री ने सरकार को घेरा

about 2 hours ago
एक विकेट गिराकर जेल काट ली अब तुझे भी निपटा देंगे
Top News

एक विकेट गिराकर जेल काट ली अब तुझे भी निपटा देंगे:प्रॉपर्टी में चचेरे भाई ने हिस्ट्रीशीटर गैंग के साथ घर पर बोला धावा

about 2 hours ago
युवक पर जानलेवा हमला
Top News

युवक पर जानलेवा हमला:मुखबिरी के शक में चाकू से किया वार; पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, तीन नामजद सहित 6 पर FIR

about 2 hours ago
12 दिन बाद पकड़ाया शातिर ऑटो चालक
Top News

12 दिन बाद पकड़ाया शातिर ऑटो चालक:स्टाइलिश स्टेपनी से हुआ चोरी का खुलासा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, ट्रक में इस तरह छिपाकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब
Top News

वीडियो देखिये, ट्रक में इस तरह छिपाकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब:इसी वाहन को रोकने में गई टीआई की जान; इंदौर-बैतूल हाईवे पर कार्रवाई के दौरान चालक ने चढ़ा दिया वाहन

about 2 hours ago
शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद
Top News

शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद:तीन महीने के लिए जिलाबदर

about 2 hours ago
बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया
Top News

बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया:तीन पुलिसकर्मियों पर जांच; सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के बाद टीआई ने रोजनामचे में दर्ज कराई रिपोर्ट

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया:शराब दुकान की साझेदारी से कांग्रेस नेताओं पर उठे सवाल; भाजपा ने पूछा- बार-बार कांग्रेस से जुड़े नाम क्यों सामने आ रहे

about 2 hours ago
एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी:रेलवे ट्रैक पर मिला एक सदस्य का शव; इलाके में मचा हड़कंप

about 2 hours ago
शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान
Top News

शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान:जहरीली शराब से हुई 13 मौतों के बाद अब थाना प्रभारी की बलि

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!