रईसजादियों की गुंडागर्दी: बुजुर्ग गार्ड को गालियां देकर की धक्का-मुक्की
KHULASA FIRST
संवाददाता

10 मिनट चले हंगामेे का वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई पर सवाल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महंगी गाड़ी और पैसे का रौब क्या किसी को इतना बेलगाम कर सकता है कि वह उम्र का लिहाज और इंसानियत तक भूल जाए? ट्रेजर आइलैंड मॉल के पास अंबर मेघ बिल्डिंग के गेट पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां थार सवार दो युवतियों ने मामूली विवाद में बुजुर्ग गार्ड के साथ जमकर बदसलूकी की।
गालियों देते उनके साथ धक्कामुक्की भी की। पिता की उम्र के बुजुर्ग को सरेआम अपमानित करती युवतियों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अंबर मेघ बिल्डिंग के गेट के पास रिक्शा रास्ते के बीच खड़ा होने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। थार में सवार दोनों युवतियों ने इसका जिम्मेदार बुजुर्ग गार्ड को ठहराते हुए उस पर रौब झाड़ना शुरू कर दिया।
मामूली बात को लेकर दोनों इस कदर भड़क गईं कि उन्हें सामने खड़े बुजुर्ग की उम्र का भी लिहाज नहीं रहा। देखते ही देखते गाली-गलौज शुरू हो गई और बात धक्कामुक्की तक पहुंच गई।
युवतियां लगातार गार्ड को अपशब्द कहती रहीं और उसके साथ अभद्र व्यवहार करती रहीं। मौके पर मौजूद लोग यह सब देखते रहे। कुछ लोगों ने युवतियों की इस हरकत का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हैरानी की बात यह है कि तुकोगंज थाना क्षेत्र में यह पूरा घटनाक्रम किसी सुनसान जगह पर नहीं, बल्कि व्यस्त इलाके में स्थित अपार्टमेंट के गेट पर चलता रहा। विवाद करीब 10 मिनट से ज्यादा समय तक जारी रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मौके पर मौजूद कई लोगों ने पुलिस को सूचना भी दी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सवाल यह है कि जब सार्वजनिक स्थान पर बुजुर्ग के साथ खुलेआम गाली-गलौज और धक्कामुक्की हो रही थी, तब पुलिस की तत्काल मौजूदगी क्यों नहीं दिखाई दी?
नौकरी जाने के डर से चुप रह गया बुजुर्ग
इस पूरे घटनाक्रम का सबसे दुखद पहलू यह है कि जिस बुजुर्ग गार्ड को सरेआम अपमानित किया गया, वह नौकरी जाने के डर से शिकायत करने थाने तक भी नहीं पहुंचा। रोजी-रोटी छिनने की आशंका ने उसे अपने साथ हुई बदसलूकी के खिलाफ आवाज उठाने से रोक दिया।
एक तरफ युवतियों की दबंगई का वीडियो सामने है, दूसरी तरफ पीड़ित बुजुर्ग की बेबसी। अब सवाल यह भी है कि क्या पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना का संज्ञान लेकर बुजुर्ग का पक्ष जानेगी या फिर शिकायत का इंतजार करती रहेगी?
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच

वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी:छलक पड़ीं आंखें; दो महीने पहले ही सौंपी थी खातेगांव थाने की कमान

पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला:युवक ने पीठ पर किया वार; शिकायत पर पहुंची थी टीम

1000 करोड़ का कारोबार:दीपोत्सव की दस्तक से खिल उठा राजबाड़ा

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकी:महापौर कार्यालय और अमिताभ बच्चन के बंगले को भी निशाना बनाने की चेतावनी

होटल मालिक पर हत्या का केस और एक- एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग

टीआई का पार्थिव शरीर पहुंचा इंदौर:अंतिम दर्शन कर फूट पड़े परिजन; परिवार में पसरा मातम, अवैध शराब तस्करी का ट्रक रोकने की कोशिश में गई जान

वीडियो देखिये, टीही-धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन का सफल स्पीड ट्रायल:130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा लोको; इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना को मिली बड़ी उपलब्धि

देखिये वीडियो, जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:जंगल में चल रहा था लाखों का खेल; 14 जुआरी गिरफ्तार, 7 फरार, 13 लाख का मशरूका जब्त

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत के बाद टूट गए पिता:बोले- बेटे को खोने का गम असहनीय; जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई, शासन-प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

वीडियो देखिये, खातेगांव थाना प्रभारी की मौत पर कांग्रेस नेता का गंभीर आरोप:बोले- भाजपा के गुंडों ने की टीआई की हत्या; पूर्व मंत्री ने सरकार को घेरा

एक विकेट गिराकर जेल काट ली अब तुझे भी निपटा देंगे:प्रॉपर्टी में चचेरे भाई ने हिस्ट्रीशीटर गैंग के साथ घर पर बोला धावा

युवक पर जानलेवा हमला:मुखबिरी के शक में चाकू से किया वार; पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, तीन नामजद सहित 6 पर FIR

12 दिन बाद पकड़ाया शातिर ऑटो चालक:स्टाइलिश स्टेपनी से हुआ चोरी का खुलासा

वीडियो देखिये, ट्रक में इस तरह छिपाकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब:इसी वाहन को रोकने में गई टीआई की जान; इंदौर-बैतूल हाईवे पर कार्रवाई के दौरान चालक ने चढ़ा दिया वाहन

शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद:तीन महीने के लिए जिलाबदर

बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया:तीन पुलिसकर्मियों पर जांच; सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के बाद टीआई ने रोजनामचे में दर्ज कराई रिपोर्ट

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया:शराब दुकान की साझेदारी से कांग्रेस नेताओं पर उठे सवाल; भाजपा ने पूछा- बार-बार कांग्रेस से जुड़े नाम क्यों सामने आ रहे

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी:रेलवे ट्रैक पर मिला एक सदस्य का शव; इलाके में मचा हड़कंप

शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान:जहरीली शराब से हुई 13 मौतों के बाद अब थाना प्रभारी की बलि
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!