वीडियो देखिये, योग दिवस के कार्यक्रम के बाद बीमार पड़े मासूम: शहर के नामी स्कूल में अभिभावकों का हंगामा; भोजन और पानी की जांच की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के झलारिया स्थित प्रतिष्ठित शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल में योग दिवस कार्यक्रम के बाद बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सोमवार को स्कूल परिसर के बाहर अभिभावकों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
अभिभावकों का आरोप है कि शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों को भोजन और पानी वितरित किया गया था। इसके बाद केजी से लेकर चौथी कक्षा तक के कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों में पेट दर्द, उल्टी, घबराहट और कमजोरी जैसी शिकायतें सामने आईं, जिसके चलते कुछ बच्चों को निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में भर्ती कराना पड़ा।
योग दिवस के बाद शुरू हुई परेशानी
जानकारी के अनुसार शनिवार को स्कूल परिसर में योग दिवस का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में छोटे बच्चों को भी बुलाया गया था। अभिभावकों का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों को भोजन और पानी दिया गया था। घर लौटने के कुछ घंटों बाद कई बच्चों ने पेट दर्द और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शिकायत शुरू कर दी। रविवार रात तक कई परिवार बच्चों का उपचार कराने में जुटे रहे। कुछ बच्चों की हालत अधिक खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।
सोमवार को स्कूल नहीं पहुंचे कई बच्चे
घटना के बाद अभिभावकों में डर और नाराजगी का माहौल है। सोमवार को केजी से चौथी कक्षा तक के कई बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे। अभिभावकों का कहना है कि जब तक बीमारी के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चलता और जांच रिपोर्ट सामने नहीं आती, तब तक बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर वे आशंकित हैं।
दूषित भोजन या पानी पर संदेह
प्रारंभिक स्तर पर अभिभावक दूषित भोजन या पानी को बच्चों की तबीयत खराब होने की संभावित वजह मान रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी अधिकृत एजेंसी या स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट सामने नहीं आई है, जिससे बीमारी के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके। अभिभावकों का कहना है कि यदि बड़ी संख्या में बच्चे एक साथ बीमार हुए हैं तो इसकी गंभीरता से जांच होना जरूरी है। उनका आरोप है कि स्कूल प्रबंधन को मामले पर स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए।
जांच की मांग तेज
घटना के बाद अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से भोजन एवं पानी के नमूनों की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कुछ अभिभावकों ने यह भी मांग की है कि जिन बच्चों का उपचार चल रहा है, उनकी मेडिकल रिपोर्ट और बीमारी के कारणों की भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा समीक्षा कराई जाए।
अभिभावकों ने उठाए सवाल
अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे 4 से 10 वर्ष की आयु के हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर मामला है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल झलारिया स्थित शिशुकुंज स्कूल का यह मामला शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
संबंधित समाचार

नकाबपोश चोरों का आतंक:सूने मकान को बनाया निशाना; उड़ाए 25 लाख के जेवर, पड़ोसियों के जागने पर भागे

देखिये वीडियो, ठेलों की जब्ती पर संग्राम:नेता प्रतिपक्ष की निगम को चेतावनी; ठेले वापस करो, वरना अगली बार ताला तोड़कर ले जाएंगे

शादी में जा रहे तीन दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:दो की मौत; तीसरा साथी गंभीर घायल

भीषण सड़क हादसा:बेटे के सामने पिता को तेज रफ्तार कार ने कुचला; मौके पर मौत, चार युवक घायल

शहर की इस कॉलोनी पर कभी भी चल सकता है प्रशासन का बुलडोजर:71 मकानों में रह रहे 80 से ज्यादा परिवारों को बेदखली के नोटिस; कोर्ट से राहत की उम्मीद में रहवासी

देसी शराब पीने के बाद दो की मौत:सरकारी दुकान से खरीदकर लाए थे; उल्टी और आंखों में जलन के बाद बिगड़ी तबीयत

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी:म्यूल खातों से हुआ खुलासा; एक आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, अरबिंदो यूनिवर्सिटी के फेस्ट में मची भगदड़:मधुमक्खियों के झुंड ने विद्यार्थियों पर किया हमला; जान बचाने भागे स्टूडेंट्स, 9 ICU में भर्ती

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज:महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया, चीन-जापान ने भी मारी बाजी

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!