वीडियो देखिये, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर भाजपा का पलटवार: सांसद बोले- श्रद्धालुओं की संख्या घटाना चाहती है कांग्रेस; मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, लखनऊ।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों का राम मंदिर आंदोलन से कभी कोई संबंध नहीं रहा और अब वे इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं।
दिनेश शर्मा ने कहा कि ये वही लोग हैं जो राम मंदिर आंदोलन में शामिल नहीं हुए थे। यही लोग भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे। आंदोलन से इनका कोई संबंध नहीं रहा और श्रद्धा में भी इनका कोई योगदान नहीं है।"
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का उद्देश्य भाजपा को घेरना नहीं, बल्कि राम मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम करना है। उनके अनुसार ये लोग भाजपा के खिलाफ नहीं, बल्कि रामभक्तों की आस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या प्रभावित हो।
भाजपा सांसद ने कांग्रेस नेतृत्व पर भी निशाना साधते हुए कहा कि "कांग्रेस के शीर्ष नेता आज तक राम मंदिर नहीं गए हैं। उनके मन में श्रद्धा नहीं, बल्कि श्रद्धा का तर्पण करने की साजिश है। गौरतलब है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस लगातार योगी सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठा रही है।
वहीं भाजपा इसे आस्था के मुद्दे पर राजनीति करार देते हुए विपक्ष के आरोपों को खारिज कर रही है। मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) द्वारा की जा रही है और इस बीच दोनों प्रमुख दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!