खबर
Top News

वीडियो देखिये, भीषण गर्मी में फूटा जलसंकट पर गुस्सा: निगमायुक्त की गाड़ी रोक महिलाओं ने सुनाई पीड़ा; अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 मई 2026, 2:13 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में गहराते जलसंकट ने अब लोगों के सब्र का बांध तोड़ना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से परेशान लोग अब सड़कों पर उतरकर सीधे अधिकारियों का रास्ता रोकने लगे हैं।

मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय में जनसुनवाई के बाद बाहर निकल रहे निगमायुक्त क्षितिज सिंघल को छोटा बांगड़दा क्षेत्र की महिलाओं ने घेर लिया और उनकी गाड़ी के सामने खड़ी होकर जमकर नाराजगी जताई।

अचानक हुए इस विरोध से कुछ देर के लिए निगम मुख्यालय के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई दिनों से पानी की भारी समस्या बनी हुई है। बार-बार शिकायत करने और हर मंगलवार जनसुनवाई में आने के बावजूद अब तक पाइप लाइन की समस्या का समाधान नहीं किया गया।

महिलाओं का कहना था कि घरों में पीने तक का पानी नहीं बचा है। रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी परेशान हैं। उनका आरोप था कि अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा।

स्थिति ऐसी बन गई कि निगमायुक्त क्षितिज सिंघल को अपनी गाड़ी से उतरना पड़ा। उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। हालांकि महिलाओं का गुस्सा लंबे समय तक शांत नहीं हुआ और वे मौके पर ही पानी की नियमित सप्लाई की मांग करती रहीं।

दरअसल, इंदौर में इस समय जलसंकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित है। कहीं लोग चक्काजाम कर रहे हैं तो कहीं पानी की टंकियों पर चढ़कर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। अब हालात ऐसे बन रहे हैं कि परेशान नागरिक सीधे अधिकारियों को घेरकर जवाब मांग रहे हैं।

तेज गर्मी और लगातार बढ़ती पानी की मांग के बीच नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। शहर के बाहरी और नई बस्तियों वाले इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टैंकरों की संख्या भी पर्याप्त नहीं है और कई जगहों पर कई-कई दिन तक पानी नहीं पहुंच रहा।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 15 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 15 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 15 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 15 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 16 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 16 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 16 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 16 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 17 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 17 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 17 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 17 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 17 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 17 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 17 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 18 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 18 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!