वीडियो देखिये, कथित पत्र पर क्या बोले कैलाश विजयवर्गीय: मुझे किसी पत्र की जानकारी नहीं; जिस अखबार में छपा है, वहीं से पूछिए
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश के वरिष्ठ मंत्री एवं नगरीय विकास एवं आवास विभाग के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को लेकर एक कथित पत्र सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इंदौर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर असंतोष जताए जाने का दावा किया गया है।
पत्र में पिछले ढाई वर्षों से असहयोग, उपेक्षा और विरोध का सामना करने, इंदौर मास्टर प्लान, इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन के नाम, एयरपोर्ट विस्तार, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के विभाजन, पीथमपुर में सुविधाओं की कमी तथा सिंहस्थ कार्यों में इंदौर की अनदेखी जैसे मुद्दे उठाए जाने की बात कही गई है।
हालांकि, जब मीडिया ने इस कथित पत्र के संबंध में कैलाश विजयवर्गीय से सवाल किया तो उन्होंने इसकी जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया। विजयवर्गीय ने कहा पता नहीं आपको कहां से जानकारी मिली। मुझे तो कोई जानकारी नहीं किसी पत्र की। जिस अखबार में लिखा है, उन्हीं से पूछिए कि यह पत्र कहां से आया है, सही है या गलत।
विजयवर्गीय के इस बयान के बाद कथित पत्र को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक ओर पत्र में सरकार के प्रति नाराजगी जताए जाने का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर स्वयं कैलाश विजयवर्गीय ने सार्वजनिक रूप से ऐसे किसी पत्र की जानकारी होने से इनकार किया है। ऐसे में पत्र की प्रामाणिकता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री की मां का निधन:91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 2020 में हुआ था पिता का निधन

थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से मिला तो गला दबाकर की हत्या:सुबह पत्नी की मौत का खुला खौफनाक राज! आधी रात मोबाइल चलाने पर हुआ विवाद...

सोना-चांदी की कीमत में भारी गिरावट:गोल्ड हुआ और सस्ता; सिल्वर भी टूटी, जानें आज का भाव

निंद्रा तजो उठो हो गोविंद:बोर भाजी आंवला, उठो देव सांवला

नकाबपोश चोरों का आतंक:सूने मकान को बनाया निशाना; उड़ाए 25 लाख के जेवर, पड़ोसियों के जागने पर भागे

देखिये वीडियो, ठेलों की जब्ती पर संग्राम:नेता प्रतिपक्ष की निगम को चेतावनी; ठेले वापस करो, वरना अगली बार ताला तोड़कर ले जाएंगे

शादी में जा रहे तीन दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:दो की मौत; तीसरा साथी गंभीर घायल

भीषण सड़क हादसा:बेटे के सामने पिता को तेज रफ्तार कार ने कुचला; मौके पर मौत, चार युवक घायल

शहर की इस कॉलोनी पर कभी भी चल सकता है प्रशासन का बुलडोजर:71 मकानों में रह रहे 80 से ज्यादा परिवारों को बेदखली के नोटिस; कोर्ट से राहत की उम्मीद में रहवासी

देसी शराब पीने के बाद दो की मौत:सरकारी दुकान से खरीदकर लाए थे; उल्टी और आंखों में जलन के बाद बिगड़ी तबीयत

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी:म्यूल खातों से हुआ खुलासा; एक आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, अरबिंदो यूनिवर्सिटी के फेस्ट में मची भगदड़:मधुमक्खियों के झुंड ने विद्यार्थियों पर किया हमला; जान बचाने भागे स्टूडेंट्स, 9 ICU में भर्ती

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज:महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया, चीन-जापान ने भी मारी बाजी

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!