खबर
Top News

वीडियो देखिये, बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस की अनोखी पहल: ‘ऑपरेशन सेफ स्माइल’ के जरिए किया जागरूक; पुलिस कमिश्नरेट का नवाचार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 जून 2026, 12:18 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर इंदौर पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने एक अनोखी पहल करते हुए ‘ऑपरेशन सेफ स्माइल’ अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को अनजान लोगों से सावधान रहने और संभावित खतरों के प्रति जागरूक बनाना था।

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के मार्गदर्शन में एसीपी गांधी नगर और राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने क्षेत्र स्थित कल्याण मार्ट में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

सादे कपड़ों में पहुंचे पुलिसकर्मी, बच्चों की ली परीक्षा
अभियान के दौरान पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में गेम ज़ोन पहुंचे और वहां खेल रहे बच्चों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट, गिफ्ट और खरगोश देने का लालच देते हुए अपने साथ चलने के लिए कहा। इस दौरान एक चिंताजनक तथ्य सामने आया कि कई बच्चे बिना किसी पहचान या पूछताछ के अनजान लोगों के साथ जाने के लिए तैयार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने इसे बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता की कमी का संकेत बताया।

बच्चों और अभिभावकों को समझाए सुरक्षा के नियम
इसके बाद पुलिस टीम ने पार्किंग क्षेत्र में बच्चों, अभिभावकों और मौजूद लोगों के साथ जनसंवाद किया। अधिकारियों ने बच्चों को समझाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से चॉकलेट, खिलौना, गिफ्ट या अन्य वस्तु नहीं लेनी चाहिए और बिना माता-पिता की अनुमति किसी के साथ कहीं नहीं जाना चाहिए।

अभियान के दौरान बच्चों को ‘गुड टच-बैड टच’, ‘स्ट्रेंजर डेंजर’ और व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या पुलिस को सूचना दें।

अभिभावकों को भी किया जागरूक
पुलिस अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित रूप से सुरक्षा संबंधी बातें समझाएं और उन्हें अनजान लोगों से सतर्क रहने की आदत डालें। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि परिवार और समाज की भी साझा जिम्मेदारी है।

पुलिस का स्पष्ट संदेश
इंदौर पुलिस ने इस अभियान के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों को तीन महत्वपूर्ण संदेश दिए- किसी अनजान व्यक्ति से कोई भी वस्तु स्वीकार न करें। माता-पिता की अनुमति के बिना किसी के साथ कहीं न जाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत परिवार या पुलिस को दें।

पुलिस का मानना है कि ऐसे जागरूकता अभियान बच्चों को संभावित अपराधों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आने वाले समय में शहर के अन्य सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों और मॉल में भी इसी तरह के अभियान चलाए जाने की योजना है।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 14 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 14 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 14 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 14 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 15 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 15 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 15 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 15 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 15 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 16 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 16 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 16 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 16 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 16 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 16 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 16 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 16 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!