खबर
Top News

देखिये वह वीडियो जो बन गया ट्रिपल मर्डर का कारण: दिल दहला देने वाली वारदात; इस एंगल पर टिकी पुलिस की जांच

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 जून 2026, 12:59 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, मुरैना। 
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में हुए ट्रिपल मर्डर मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बलराम सिंह ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटों की कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद मुरैना रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस इस मामले को पारिवारिक विवाद और शक के एंगल से जांच रही है।

सोते समय पत्नी और बच्चों पर किया हमला
पुलिस के अनुसार, बलराम कुछ समय से महाराष्ट्र के पुणे में मजदूरी करता था और हाल ही में गांव लौटा था। शुक्रवार देर रात जब उसकी पत्नी रविता और दोनों बेटे गहरी नींद में थे, तभी उसने कुल्हाड़ी से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में पत्नी और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

शनिवार सुबह जब घर का दरवाजा देर तक नहीं खुला तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। उन्होंने खिड़की से अंदर देखा तो तीनों के शव खून से लथपथ पड़े मिले। सूचना पर पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।

हत्या के बाद ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
वारदात के बाद आरोपी बलराम घर से फरार हो गया। कुछ समय बाद मुरैना रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटे एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। पहचान होने पर वह शव बलराम का निकला। पुलिस ने चारों शवों का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच तेज कर दी है।

भागवत कथा के डांस को लेकर चल रहा था विवाद
जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविता ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस किया था। इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर फैल गया था। पुलिस के अनुसार, वीडियो सामने आने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया था।

पुलिस की पूर्व जांच में यह भी सामने आया था कि गांव के कुछ लोगों ने रविता के डांस का वीडियो बलराम को भेजा था, जिसके बाद दोनों के बीच लगातार तनाव बना हुआ था। बताया जा रहा है कि रविता कुछ समय के लिए मायके भी चली गई थी और घटना से कुछ दिन पहले ही वापस लौटी थी।

हालांकि, सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह दावा किया गया है कि कुछ लोगों ने बलराम को वीडियो भेजकर कहा था कि "भाभी अच्छा नाचती हैं"। पुलिस ने अब तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

शक और पारिवारिक कलह की जांच
ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, बलराम पत्नी के चरित्र पर शक करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह और शक का प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

फॉरेंसिक जांच जारी
घटनास्थल से खून से सनी कुल्हाड़ी सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए गए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और परिजनों के बयानों का इंतजार कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे किशनपुर गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक पारिवारिक विवाद ने कुछ ही पलों में पूरे परिवार को खत्म कर दिया और गांव में मातम का माहौल है।

संबंधित समाचार

दिलजीत के कॉन्सर्ट में चार गानों पर रोक का मामला गरमाया
Top News

दिलजीत के कॉन्सर्ट में चार गानों पर रोक का मामला गरमाया:जिला कार्यक्रम अधिकारी को कानूनी नोटिस

12 minutes ago
युवा मोर्चा के पांच जिला अध्यक्षों की घोषणा
Top News

युवा मोर्चा के पांच जिला अध्यक्षों की घोषणा:इंदौर का नाम अभी भी होल्ड पर

34 minutes ago
वकीलों के बाद निगम कर्मचारियों का धरना
Top News

वकीलों के बाद निगम कर्मचारियों का धरना:दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

44 minutes ago
पंखे से लटका मिला छात्र शव
Top News

पंखे से लटका मिला छात्र शव:परिजनों का आरोप- दोस्तों ने हत्या कर फंदे पर लटकाया; नानी के पास रहकर कर रहा था पढ़ाई

about 1 hour ago
अवैध मकान बचाने के लिए मंदिर की आड़
Top News

अवैध मकान बचाने के लिए मंदिर की आड़:सरकारी पाइप लाइन पर भी निर्माण; विधायक गोलू शुक्ला के घर के सामने का मामला

about 1 hour ago
अहाते बंद करने का ढिंढोरा
Top News

अहाते बंद करने का ढिंढोरा:एसी कमरों में सज रही शराबखोरी की महफिल; जेल रोड से कंचनबाग तक दुकानों के पास बैठने का इंतजाम, पानी की बोतल भी दोगुने दाम पर, आबकारी-पुलिस की कार्रवाई नदारद

about 1 hour ago
मध्यप्रदेश के नए DGP की दौड़ में ये तीन IPS
Top News

मध्यप्रदेश के नए DGP की दौड़ में ये तीन IPS:अब मुख्यमंत्री करेंगे फैसला; 1 दिसंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

about 1 hour ago
बचपन की नादानी पड़ी भारी
Top News

बचपन की नादानी पड़ी भारी:खेलते समय रतनजोत के बीज खा गए, 7 बच्चे बीमार

about 1 hour ago
माता का बैनर फाड़कर नाले में फेंका
Top News

माता का बैनर फाड़कर नाले में फेंका:भंडारे पर भी रोक; सरकारी घाट पर किसकी हुकूमत

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Top News

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:एमपी को मिलेगा एक और सरकारी डेंटल कॉलेज; दो लाख पद भरने की घोषणा

about 1 hour ago
कलेक्टर के मीटिंग हॉल में लगी भीषण आग
Top News

कलेक्टर के मीटिंग हॉल में लगी भीषण आग:कुर्सी-फर्नीचर जलकर खाक; परिसर में मची अफरा-तफरी

about 2 hours ago
दो स्कूल बसें चल रही थीं बिना परमिट
Top News

दो स्कूल बसें चल रही थीं बिना परमिट:तीन वाहन जब्त; महू-पीथमपुर में 60 से ज्यादा वाहनों की जांच, छह में मिली गड़बड़ी, 40 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना

about 2 hours ago
गंदगी मिलने पर निगम ने सील की पांच मीट दुकानें
Top News

गंदगी मिलने पर निगम ने सील की पांच मीट दुकानें:90 हजार वसूल कर खंगाला पुराना हिसाब

about 2 hours ago
निगम की पार्किंग पर चल रहा अवैध वसूली का खेल
Top News

निगम की पार्किंग पर चल रहा अवैध वसूली का खेल:बिना ठेके वसूल रहे 100 रुपए प्रति घंटा; शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

about 2 hours ago
नशे में उत्पात मचाने का आरोप
Top News

नशे में उत्पात मचाने का आरोप:युवक को पेड़ से बांधकर बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया

about 2 hours ago
वार्डों में सीवरेज की समस्या, निगम में फाइलों का ‘जाम’
Top News

वार्डों में सीवरेज की समस्या, निगम में फाइलों का ‘जाम’:22 जोन की पड़ताल में उपयंत्रियों पर कार्रवाई की तैयारी

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री की मां का निधन
Top News

मुख्यमंत्री की मां का निधन:91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 2020 में हुआ था पिता का निधन

about 3 hours ago
थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से मिला तो गला दबाकर की हत्या
Top News

थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से मिला तो गला दबाकर की हत्या:सुबह पत्नी की मौत का खुला खौफनाक राज! आधी रात मोबाइल चलाने पर हुआ विवाद...

about 3 hours ago
सोना-चांदी की कीमत में भारी गिरावट
Top News

सोना-चांदी की कीमत में भारी गिरावट:गोल्ड हुआ और सस्ता; सिल्वर भी टूटी, जानें आज का भाव

about 3 hours ago
निंद्रा तजो उठो हो गोविंद
Top News

निंद्रा तजो उठो हो गोविंद:बोर भाजी आंवला, उठो देव सांवला

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!