वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री बोले-धार बना औद्योगिक विकास का इंजन: नए विनिर्माण संयंत्र का भूमिपूजन; बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, पीथमपुर (धार)।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले के पीथमपुर में नए विनिर्माण संयंत्र के भूमिपूजन के बाद कहा कि प्रदेश औद्योगिक विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ-साथ मध्य प्रदेश भी तेज़ी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का पीथमपुर पहुंचने पर उनका स्वागत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लियुगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नए विनिर्माण संयंत्र के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री ने पीथमपुर में एक पेड़ मां ने नाम के तहत आम का पौधा लगाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष के दौरान जहां कृषि और रेलवे क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल हो रही हैं, वहीं औद्योगिक क्षेत्र में भी बड़े निवेश आकर्षित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पीथमपुर में वाहनों से संबंधित एक आधुनिक औद्योगिक सुविधा का उद्घाटन किया गया है, जिसमें बहुराष्ट्रीय कंपनियों के माध्यम से लगभग 272 करोड़ का निवेश किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस निवेश से प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोगों को रोजगार मिलने का रास्ता खुलेगा।
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि धार जिला अब औद्योगिक विकास का इंजन बनकर उभर रहा है, जो पूरे मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने मालवा क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार उद्योग, निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है तथा प्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में शामिल करने की दिशा में प्रयास जारी हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!