खबर
Top News

वीडियो देखिये, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बवाल: पुलिस का लाठीचार्ज; कई प्रदर्शनकारी घायल, बैरिकेड तोड़ संसद मार्ग की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जुलाई 2026, 10:53 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली। 
राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को आयोजित प्रदर्शन उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर कूच करने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई प्रदर्शनकारियों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में करीब 30 से 35 हजार लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च निकालना चाहते थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इसकी अनुमति नहीं दी थी।

बैरिकेडिंग तोड़ संसद मार्ग की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी
पुलिस ने जंतर-मंतर से संसद मार्ग तक कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर रखी थी। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा समूह बैरिकेड तोड़ते हुए आगे बढ़ गया और कुछ लोग पार्लियामेंट थाने तक पहुंच गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली पुलिस के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों की भी भारी तैनाती की गई है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।

पुलिस का पक्ष
दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को केवल जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति थी। संसद की ओर मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी गई थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जब प्रदर्शनकारी सुरक्षा बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने लगे और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी, तब उन्हें रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बयान
इस बीच CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है। उन्होंने कहा, "हमें कोई नहीं रोक सकता। हमारा संसद मार्च लोकतांत्रिक अधिकार है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।"

सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त करने के लिए रखीं तीन शर्तें
इधर, पिछले 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने के लिए सरकार के सामने तीन प्रमुख शर्तें रखी हैं। उन्होंने पहली शर्त में मांग की है कि सरकार देश की शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक जैसे मामलों की जिम्मेदारी स्वीकार करे।

दूसरी शर्त के तहत उन्होंने CJP के प्रतिनिधिमंडल को संसद जाने की अनुमति देने और सांसदों द्वारा इस मुद्दे को सदन में उठाने का आश्वासन मांगा है। तीसरी शर्त में उन्होंने कहा कि यदि स्वास्थ्य कारणों से उनका संसद जाना संभव नहीं है, तो सांसद स्वयं सफदरजंग अस्पताल पहुंचकर उन्हें यही भरोसा दें।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
प्रदर्शन के मद्देनज़र राजधानी के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। संसद भवन, विजय चौक, नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक सहित आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।

संबंधित समाचार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत
Top News

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

4 minutes ago
नवविवाहिता की मौत
Top News

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

17 minutes ago
एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया
Top News

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

19 minutes ago
महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 17 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 18 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 18 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 19 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 19 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 19 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 19 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 19 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 20 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 20 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 20 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 20 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 20 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 20 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!