वीडियो देखिये, प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक्शन: मुख्यमंत्री ने घटाया अपना कारकेड; अब सिर्फ इतने वाहन चलेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फस्ट्र, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सादगी, जनहित और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटा दी है। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के अनुरूप लिया गया है, जिसमें पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और राष्ट्रहित में संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग पर जोर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आगामी आदेश तक उनके कारकेड में अब 13 के बजाय सिर्फ 8 वाहन ही शामिल होंगे। इसके साथ ही उनके दौरे के दौरान वाहन रैली पर पूरी तरह रोक रहेगी। यह कदम न केवल सादगी का संदेश देता है, बल्कि बढ़ती ईंधन खपत और वैश्विक परिस्थितियों के बीच संसाधनों के संरक्षण की दिशा में भी अहम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्रीने सादगी, जनहित और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज से ही अपने काफिले को सीमित कर लिया। आज का कारकेड उनके सरल, संवेदनशील और जनकेन्द्रित प्रशासनिक दृष्टिकोण का प्रतीक बन गया।
राज्य मंत्री परिषद की हालिया बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रियों से अपील की थी कि वे भी न्यूनतम वाहनों का उपयोग करें और यात्रा के दौरान अनावश्यक काफिले से बचें। साथ ही नव नियुक्त निगम-मंडल पदाधिकारियों को भी सादगी से पदभार ग्रहण करने और वाहन रैली आयोजित न करने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अनावश्यक वाहन उपयोग से बचें, सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने में सहयोग करें। राज्य स्तर पर शासकीय कार्यों में मितव्ययता के उपाय लागू करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
संबंधित समाचार

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

10 हजार का इनामी देवास का तस्कर पकड़ा गया:इस साल 215 तस्कर गिरफ्तार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री ने किसानों को दी बड़ी सौगात:536 करोड़ की सिंचाई परियोजना शुरू; 30 हजार हेक्टेयर से ज्यादा खेतों को मिलेगा पानी

कुश्ती सिखाने वाले कोच की घिनौनी करतूत का किया खुलासा:पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल; पिता-बेटे को जान से मारने की धमकी

पद्मश्री लोहिया ने खोला मोर्चा:जिस पूल ने बनाए अंतरराष्ट्रीय तैराक उसी को ठेके पर देने की चल रही तैयारी

नशे के खिलाफ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार; ग्राहक का इंतजार करते समय दबोचा

निगम ने मीट की दो दुकानें सील:वसूले 56 हजार रुपए

आबकारी टीम पर हमला:छतों से बरसाए पत्थर; महिला SI सहित छह घायल, पिता-पुत्र गिरफ्तार

बायपास पर 150 मीटर तक निर्माण पर रोक:इस दायरे में अनुमति नहीं; हाईकोर्ट ने सरकार-केंद्र, NHAI से मांगा जवाब

लिफ्टों पर निगम की नजर, 29 इमारतों में मिली खामियां:अब मालिकों को देना होगा सुरक्षा ऑडिट का हिसाब

हाईवे किनारे मिला 20 वर्षीय युवती का शव:कपड़े अस्त-व्यस्त; हत्या की आशंका से जांच, अप्रैल में तय थी शादी

निगम ने वसूला टैक्स...23 साल बाद 42 मकानों पर बुलडोजर:भू-माफियाओं ने बसा दी कॉलोनी; 16 कमिश्नर और दर्जनभर अफसरों की जवाबदेही कहां?

इंदौर बनेगा अब सोलर सिटी:40 हजार छतों पर बन रही 235 मेगावाट बिजली; उज्जैन की कुल मांग के बराबर

सत्ता की छत्रछाया में फल-फूल रहा भू-माफिया तंत्र:खजराना से सिरपुर और हवा बंगला से बाणगंगा तक अवैध कॉलोनियों का मकड़जाल

शहर में चोरों के हौसले बुलंद:पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर दुकानों को बनाया निशाना; सब्बल से खोला शटर, अंदर बैठकर गिने नोट

नशे के खिलाफ पुलिस की अपील पर भड़का जनता का गुस्सा:लोगों ने लगाए ये आरोप; 20 घंटे में आए 180 से ज्यादा कमेंट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!