वीडियो देखिये, निगम की गाड़ी से बेजुबान पर बेरहमी: रोड पर श्वान को कुचलने का आरोप; चालक पर गंभीर सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के वार्ड 72 स्थित पार्श्वनाथ–अलंकार पैलेस रोड पर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने राहगीरों को झकझोर कर रख दिया। नगर निगम की एक गाड़ी द्वारा एक बेजुबान श्वान को कुचल दिए जाने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और चालक के रवैये पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्वान सड़क किनारे मौजूद था और सामान्य रूप से इधर-उधर घूम रहा था। इसी दौरान नगर निगम की गाड़ी वहां से गुजर रही थी। लोगों का आरोप है कि चालक ने न तो गति नियंत्रित की और न ही वाहन रोकने का प्रयास किया, बल्कि कथित रूप से श्वान के ऊपर से गाड़ी चढ़ा दी।
घटना के बाद का दृश्य और भी दर्दनाक बताया जा रहा है, जहां श्वान गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पता रहा, जबकि निगम वाहन बिना रुके आगे निकल गया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह कोई अचानक हुआ हादसा नहीं बल्कि लापरवाही का स्पष्ट उदाहरण है, जिसे देखकर लोगों में गहरी नाराजगी फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने सवाल उठाया है कि आखिर एक बेजुबान जानवर की क्या गलती थी कि उसके साथ ऐसा बर्ताव किया गया। क्या वह सड़क पर इतना बड़ा खतरा बन गया था कि उसे बचाने की कोशिश तक नहीं की गई? लोगों ने इसे संवेदनहीनता और जिम्मेदारी से बचने वाला रवैया बताया है।
घटना के बाद क्षेत्रीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है और संबंधित चालक पर कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं। फिलहाल नगर निगम की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री की मां का निधन:91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 2020 में हुआ था पिता का निधन

थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से मिला तो गला दबाकर की हत्या:सुबह पत्नी की मौत का खुला खौफनाक राज! आधी रात मोबाइल चलाने पर हुआ विवाद...

सोना-चांदी की कीमत में भारी गिरावट:गोल्ड हुआ और सस्ता; सिल्वर भी टूटी, जानें आज का भाव

निंद्रा तजो उठो हो गोविंद:बोर भाजी आंवला, उठो देव सांवला

नकाबपोश चोरों का आतंक:सूने मकान को बनाया निशाना; उड़ाए 25 लाख के जेवर, पड़ोसियों के जागने पर भागे

देखिये वीडियो, ठेलों की जब्ती पर संग्राम:नेता प्रतिपक्ष की निगम को चेतावनी; ठेले वापस करो, वरना अगली बार ताला तोड़कर ले जाएंगे

शादी में जा रहे तीन दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:दो की मौत; तीसरा साथी गंभीर घायल

भीषण सड़क हादसा:बेटे के सामने पिता को तेज रफ्तार कार ने कुचला; मौके पर मौत, चार युवक घायल

शहर की इस कॉलोनी पर कभी भी चल सकता है प्रशासन का बुलडोजर:71 मकानों में रह रहे 80 से ज्यादा परिवारों को बेदखली के नोटिस; कोर्ट से राहत की उम्मीद में रहवासी

देसी शराब पीने के बाद दो की मौत:सरकारी दुकान से खरीदकर लाए थे; उल्टी और आंखों में जलन के बाद बिगड़ी तबीयत

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी:म्यूल खातों से हुआ खुलासा; एक आरोपी गिरफ्तार

देखिये वीडियो, अरबिंदो यूनिवर्सिटी के फेस्ट में मची भगदड़:मधुमक्खियों के झुंड ने विद्यार्थियों पर किया हमला; जान बचाने भागे स्टूडेंट्स, 9 ICU में भर्ती

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज:महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया, चीन-जापान ने भी मारी बाजी

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!