वीडियो देखिये, विधिक लोकतंत्र का उत्सव: महापौर ने पत्नी संग किया मतदान; बोले-यह सिर्फ वोट नहीं, जिम्मेदारी का निर्वहन
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के चुनाव के दौरान इंदौर जिला न्यायालय परिसर में लोकतंत्र का उत्सव देखने को मिला। इस अवसर पर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे और अधिवक्ता समुदाय से जुड़े होने पर गर्व व्यक्त किया।
महापौर ने कहा-मेरे लिए यह अत्यंत गौरव और संतोष का विषय है कि मैं इस प्रतिष्ठित विधिक बिरादरी का हिस्सा हूं। लोकतंत्र की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मैं स्वयं मतदान करने आया हूं।
बार काउंसिल: अधिवक्ताओं की सर्वोच्च निर्वाचित संस्था
महापौर ने बताया कि मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल राज्य की विधिक व्यवस्था में सर्वोच्च निर्वाचित संस्था है। इस परिषद में प्रदेशभर से 25 सदस्य चुने जाते हैं, जो लाखों अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्था वकालत पेशे की गरिमा, अनुशासन और अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
एक लाख से अधिक अधिवक्ता कर रहे मतदान
चुनाव प्रक्रिया में प्रदेशभर के एक लाख से अधिक अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। महापौर ने इसे विधिक लोकतंत्र की सशक्त मिसाल बताते हुए कहा कि यह सहभागिता न्याय व्यवस्था को और मजबूत बनाती है।
‘यह सिर्फ मतदान नहीं, प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति’
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यह चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास, अधिवक्ताओं की स्वायत्तता, और पेशे की गरिमा के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र तभी सशक्त होता है, जब हर जागरूक नागरिक और पेशेवर अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने दायित्वों का भी निर्वहन करे।
जिम्मेदारी निभाने का संदेश
महापौर ने अधिवक्ता समुदाय से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि आज का मतदान जिम्मेदारी, भागीदारी और जागरूकता का प्रतीक है।
संबंधित समाचार

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!